महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- ‘हर कोई स्टैंडअप कॉमेडी एंजॉय करता है, मैं खुद शोज देखता हूं’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ने 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडी में शालीनता बरतने की जरूरत पर जोर दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- ‘हर कोई स्टैंडअप कॉमेडी एंजॉय करता है, मैं खुद शोज देखता हूं’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है। दरअसल, हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे और अन्य कलाकारों के कुछ वीडियोज को लेकर बहस छिड़ी हुई है, जिसमें '370 रुपये की बिरयानी' का मामला भी शामिल है। इस मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रणित मोरे के शो में महिलाओं, आपसी कन्सेंट और दिवंगत लोगों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील बातें कही गई हैं, जो कानूनन गलत हैं।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि हमारे देश का संविधान हर नागरिक को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी (फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन) देता है। लेकिन साथ ही, कानून में कुछ कड़े नियम भी हैं ताकि कोई इस आजादी का गलत फायदा न उठाए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए समझाया, ‘जब अभिव्यक्ति बेलगाम हो जाती है, तो ये समाज में लोगों के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन करती है।’

मनोरंजन के नाम पर मर्यादा नहीं भूलना चाहिए - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का मानना है कि जब लोग अपनी मर्जी से कुछ भी बोलने लगते हैं और उसकी कोई सीमा नहीं रहती, तो इससे समाज के दूसरे लोगों के सम्मान से जीने के अधिकार को ठेस पहुंचती है। उन्होंने सलाह दी है कि मनोरंजन के नाम पर समाज की मर्यादा और शालीनता को नहीं भूलना चाहिए। कॉमेडी जरूर की जाए, लेकिन दूसरों के सम्मान और गरिमा को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।

मैं खुद स्टैंड-अप कॉमेडी के शोज देखता हूं- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा, ‘हर कोई स्टैंड-अप कॉमेडी का मजा लेता है। ये एंटरटेनमेंट का एक बहुत बड़ा जरिया है। मैं खुद स्टैंड-अप कॉमेडी के शो देखता हूं, लेकिन मनोरंजन के चक्कर में सामाजिक सीमाओं या गरिमा के दायरे को लांघना सही नहीं है। ये लोगों के साथ अन्याय होगा। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि स्टैंड-अप कॉमेडी करते समय कम से कम गरिमा के बुनियादी नियमों का तो ध्यान रखा ही जाना चाहिए।’

क्या है पूरा विवाद?

हरियाणा के गुरुग्राम में प्रणित मोरे का स्टैंड-अप कॉमेडी शो हुआ था। इस शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया था। हिमांशु ने कहा था कि उन्होंने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी मंगवाई थी और जब उस महिला ने उनसे घर छोड़ने के लिए कहा तो उन्हें लगा कि उन्होंने उसपर 370 रुपये खर्च किए हैं तो अब बदले में उन्हें फिजिकल इंटिमेसी तो मिलनी चाहिए। इस कमेंट पर शो के दौरान प्रणित हंसने लगे। उन्होंने इसे पीक गुरुग्राम कंटेंट बताया और हिमांशु को मजाकिया होने पर इनाम भी दिया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।