ब्रह्मास्त्र फेम सौरव गुर्जर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने लिया एक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके एक्टर सौरव गुर्जर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर धोखा देने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। 

Saurav Gurjar in Police Custody
सौरव गुर्जर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ हैदराबाद के गाचीबोली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ये केस दर्ज किया है। महिला ने सौरव गुर्जर पर शादी का झूठा वादा करके उनके साथ धोखा और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी महिला से बातचीत

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि वो और सौरव साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों की व्हाट्सऐप पर दोनों की बात होने लगी और दोनों के बीच करीबी रिश्ता बन गया। दोनों की पहली मुलाकात 25 दिसंबर, 2021 को हुई और उस वक्त गुर्जर ने उनसे शादी का वादा किया।

महिला का दावा, साथ में रहते थे वो और सौरव

महिला ने दावा किया है कि वो और सौरव पहले अमेरिका में और फिर भारत आने के बाद साथ रहे। महिला का कहना है कि सौरव ने उन्हें अमेरिका में नौकरी छोड़ने के लिए भी मना लिया और सौरव ने साथ में बिजनेस करने का वादा भी किया था।

महिला को बिना बताए गायब हो गए थे सौरव

महिला ने आरोप लगाया है कि जब भी वो सौरव से शादी की बात करती थीं, वो उन्हें ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बना लेते थे। दावों के मुताबिक, सौरव और वो महिला अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे। दोनों हैदराबाद में साथ रहते थे और एक दिन अचानक उन्हें बिना बताए गायब हो गए।

सौरव को मुंबई से पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने गाचीबोली पुलिस में सौरव की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद लेकर आए। इसके बाद सौरव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महाभारत में निभा चुके हैं भीम का किरदार

सौरव गुर्जर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में टीवी से शुरुआत की। महाभारत में सौरव ने भीम का किरदार निभाया था। वहीं,संकटमोचन हनुमान नाम के सीरियल में सौरव बाली के रोल में नजर आए थे। रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में भी सौरव गुर्जर नजर आए थे। सौरव गुर्जर एक्टर होने के साथ-साथ पहलवान ही हैं। वो WWE सुपरस्टार भी रह चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर है अच्छी खासी फैन फॉलोइंग

सौरव के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, सौरव खुद 28 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सौरव गुर्जर के तीन पिन पोस्ट की बात करें तो उसमें से एक पोस्ट में सौरव रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सौरव रणबीर कपूर को अपनी पीठ पर उठाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- मुझे लगता है ये सुपर स्वीट दोस्त हैं। इनके साथ काम करना मजेदार है। भाई को प्यार और सम्मान।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीब्रह्मास्त्र फेम सौरव पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने लिया एक्शन