LockUpp 2: क्या गौरव खन्ना ने कभी गलत बर्ताव किया? आकांक्षा ने उठाया कुछ नए राजों से पर्दा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गौरव खन्ना के बारे में जब राम कपूर ने बातचीत के दौरान आकांक्षा चमौला से एक सवाल किया, तो इसके जवाब में सुनिए आकांक्षा ने क्या जवाब दिया। इस बातचीत के दौरान राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ बताया।

Gaurav Khanna and Akansha Chamola

रियलिटी टीवी शो 'लॉकअप-2' से एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो का हिस्सा बनने के बाद से लेकर अभी तक आकांक्षा ने अपनी जिंदगी के कई शॉकिंग राजों से पर्दा उठाया है, अब वह फिर एक बार अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। आकांक्षा ने हालिया एपिसोड में इस सवाल का जवाब दिया कि क्या गौरव खन्ना ने कभी उनके साथ गलत बर्ताव किया? साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने के बाद उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

क्या गौरव खन्ना ने किया गलत बर्ताव?

दरअसल आकांक्षा चमोला एक्टर राम कपूर से बात कर रही थीं और राम उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में बता रहे थे। बातचीत के दौरान राम कपूर ने आकांक्षा से पूछा- गौरव अच्छा लड़का है। वह नेक इंसान है। क्या उसने कभी तुम्हारे साथ गलत बर्ताव किया? इस सवाल के जवाब में आकांक्षा चमोला ने नहीं में सिर हिलाते हुए मुस्कुरा दिया, जिससे पता चलता है कि उनके दोनों ही सवालों का जवाब नहीं था। आकांक्षा ने कहा कि वह शादी के बारे में कभी भी गौरव से सलाह मशवरा नहीं करेंगी।

राम कपूर ने भी सुनाई अपनी दास्तां

बता दें कि एक तरफ जहां आकांक्षा ने अपनी जिदंगी के कई पहलुओं से अभी तक पर्दे उठाए हैं, वहीं दूसरी तरफ राम कपूर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वह उस वक्त गौतमी कपूर के सच्चे दोस्त बन गए थे, जब उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किलों से गुजर रही थी। राम कपूर ने बताया, "धीरे-धीरे मुझे पता चला कि वह अपनी शादी से खुश नहीं थीं और ढाई साल की शादी में वो दोनों सात महीने तक अलग रहे। तब तक हमारी दोस्ती काफी गहरी हो चुकी थी।" यही वह वक्त था जब राम ने गौतमी में दिलचस्पी दिखाना शुरू किया।

यूं शुरू हुई राम-गौतम की लव स्टोरी

राम कपूर ने अपनी उन दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मुझे लगता था कि उनका दिन खराब गया है, तो मैं उनसे सवाल पूछता था और वह जवाब देती थीं। मुझे पता चला कि वह शादी खत्म करना चाहती थीं। उनका परिवार उनका साथ नहीं दे रहा था। राम कपूर ने बताया कि जब गौतमी ने अलग होने का फैसला लिया तो मैंने उससे कहा- तुम्हें जो भी जरूरत हो, मैं तुम्हारे साथ हूं। मैं उसका सबसे करीबी दोस्त बन गया। राम ने बताया- एक रात हमारी लंबी बातचीत हुई। फोन रखने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मैं उसे याद कर रहा हूं। मैं थोड़ा डर गया। वह बहुत अच्छी इंसान थी। धीरे-धीरे दोनों को अहसास हुआ कि वो एक दूसरे को चाहने लगे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।