शिवांगी जोशी का हर शो में रहा अफेयर, शिल्पा शिंदे के दावे पर भड़के लोग, बोले- इस पर एक्शन लो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा के साथ बैठकर शिवांगी जोशी के बारे में कुछ ऐसा कहा कि दर्शक भड़के हुए हैं। वे मेकर्स और होस्ट से किसी लड़की का चरित्र हनन करने पर एक्शन की डिमांड कर रहे हैं।

shilpa shinde

लॉकअप सीजन 2 में शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। जब से वह आई हैं उनका कोई ना कोई बयान सुर्खियों में है। इस समय उनका निशाना शिवांगी जोशी हैं। अब उन्होंने श्रेया कालरा से बातचीत में काफी कुछ ऐसा कहा जिस पर दर्शक भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स को एक्शन लेना चाहिए कि शिल्पा इस तरह से किसी लड़की की इज्जत उछाल रही हैं। शिल्पा ने कहा कि शिवांगी जिस भी शो में गईं, वहां उनका अफेयर रहा।

शिवांगी को ठीक करके जाऊंगी

शिल्पा शिंदे श्रेया कालरा से बात कर रही थीं और बोलीं, 'वह मेरे मुंह पर ही तारीफ करती है लेकिन चिढ़ती है। वह मुझे पसंद नहीं करती।' श्रेया बोलीं, 'वह आप जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करती।' इस पर शिल्पा बोलीं, 'अरे हां, हम बुरे हैं और वह बहुत अच्छी है। मैं भी ऐसे लोगों को सामने ना खड़ा करूं। बराबर करती हूं मैं उसको। ठीक करके जाऊंगी। इतने शोज किए अब तक और जिस शो में गई है उस शो में उस लड़के के साथ अफेयर रहा है। अभी कुशाल टंडन उससे बड़ा है एज में देखो तो, उसके साथ भी अफेयर था उसका। उसके बाद आप ये एक्टिंग करते हो। हम क्या इतने गए-गुजरे हैं? फिजिकल कोई चीज की बात हो गई तो...'

लोगों ने रितेश-फराह को किया टैग

शिल्पा शिंदे की गॉसिप सुनकर लोग भड़क गए हैं। वायरल क्लिप पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। लोगों ने रितेश देशमुख और फराह खान को भी टैग किया है कि शिल्पा किस तरह से सरेआम किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठा रही हैं। एक ने लिखा है, 'ये फराह रितेश को नहीं दिखता है?', एक ने लिखा, 'प्लीज रितेश, एकता, फराह आपको शिवांगी जोशी के कैरेक्टर ऐसिसनेशन के खिलाफ खड़ा होना होगा। उसे ये सब पता होना चाहिए तभी वह यहां एक स्ट्रॉन्ग पर्सन की तरह एक्ट कर पाएगी।'

लोगों ने की एक्शन लेने की मांग

एक ने लिखा, श्रेया इधर स्टैंड तो लेती। एक और ने फराह खान को टैग करके कमेंट किया है, 'मैम हमें आपसे इस पर बहुत उम्मीदें हैं प्लीज इस मामले को सीरीयसली देखिए। इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।' एक ने एकता को टैग करके लिखा है, 'मैम आपको ये देखना चाहिए और नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया में क्या दिखाया जा रहा है, ये लोग इंडियन टीवी शो रिप्रेजेंट कर रहे हैं।' एक ने लिखा है, गाइज मुझे लगता है कि हमें फराह और रितेश के इंस्टाग्राम को स्पैम्स से भर देना चाहिए। हालांकि मैं शिवांगी की फैन नहीं हूं। फिर भी ये कौन होते हैं किसी लड़की का कैरेक्टर एसिसनेशन करने वाले, हमें कुछ एक्शन लेना चाहिए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।