लॉकअप 2: योगेश रावत मॉल्स से चुरा चुके 50-60 हजार का सामान, शॉकिंग कन्फेशन के बाद हुई ट्रोलिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लॉकअप 2 के पार्टिसिपेंट योगेश ने फराह खान के सामने शॉकिंग कन्फेशन किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक मॉल्स और दुकानों से करीब 60 हजार का सामान पार कर चुके हैं।

लॉकअप 2 में योगेश का शॉकिंग कन्फेशन

लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स के शॉकिंग कन्फेशंस लोगों को एक के बाद एक तगड़े झटके दे रहे हैं। अब योगेश रावत ने बताया कि वह किक के लिए मॉल्स से सामान चुरा लेते थे। अब तक इस तरह से 50-60 हजार का माल पार कर चुके होंगे। इस पर फराह खान और राम कपूर ने नाराजगी जाहिर की। फराह ने उनसे पूछा कि उस सेल्समैन के बारे में नहीं सोचा जिसको उनकी इस हरकत की सजा मिली होगी। एपिसोड देखने वाले भी योगेश को ट्रोल कर रहे हैं।

शॉपलिफ्टिंग करते थे योगेश

शो में योगेश का सीक्रेट सुनकर सुनने वाले हैरान थे। वह बोले, 'यह कोई सेंटीमेंटल सीक्रेट नहीं है। मैं अब बड़ा हो गया हूं और बहुत सारे पैसे कमा लिए हैं, लेकिन कुछ साल पहले मैं जब मॉल या ऐसी जगहों पर जाता था, भले मेरे पास पैसे हों पर सिर्फ थ्रिल के लिए मुझे लगता था कि चलो ये चीज उठाकर निकल लेते हैं। मैं कई बार चीजें उठा लेता था। बेसिकली शॉपलिफ्टिंग करता था।'

योगेश बोले- फैन्स जानते हैं

फराह ने योगेश से पूछा कि अब तक कितने की शॉपलिफ्टिंग की? योगेश ने बताया कि 50-60 हजार हो गए होंगे। फराह इस पर कुछ नहीं बोलीं। राम कपूर ने योगेश से कहा कि क्या उन्हें लगता है कि ये ठीक है और क्या वह अपने फैन्स से इस बारे में कुछ कहना चाहेंगे? योगेश ने बताया कि उनके फैन्स जानते हैं कि उन्होंने ऐसा किया लेकिन अब ऐसा नहीं करते क्योंकि समझ आ गया कि ये गलत है। राम कपूर ने योगेश से कहा कि वह हंसे नहीं और इस चीज को सीरीयसली लें। फराह बोलीं कि उस सेल्समैन के बारे में भी नहीं सोचा जिसको बाद में उनकी करनी की सजा मिली होगी।

आकांक्षा को पता था सीक्रेट

योगेश की बात सुनकर आकांक्षा चौधरी हंसने लगीं तो फराह ने उनसे सवाल किया कि इसमें उन्हें हंसने जैसा क्या है। आकांक्षा ने जवाब दिया, 'मुझे थोड़ा-थोड़ा पहले से पता था।' फराह ने पूछा, 'तुम भी साथ में थी जब ये कर रहा था?'इस पर आकांक्षा ने साफाई दी, 'मैंने स्टोरीज सुनी हैं, हमारे जो म्यूचुअल थे, वो भी थे इसमें।'

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

योगेश के इस कन्फेशन पर सोशल मीडिया पर भी उनकी ट्रोलिंग हो रही है। एक ने लिखा है, चीटर के साथ चोर भी है। ये लोग धीरे-धीरे खुद को ही एक्सपोज कर रहे हैं। एक और ने लिखा है कि योगेश इसको सेंटी बनाकर बोल सकता था। जैसे बताया एकदम मूर्ख लग रहा है। ऐसे हंसते-हंसते बोल रहा है। एक और ने लिखा, माधुरी से भी बकवास सीक्रेट था योगेश नमूने का।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।