Lock Upp 2: सुनीता से श्रेया ने पूछा, आपको गोविंदा के अफेयर्स के बारे में सुनकर बुरा नहीं लगता?
Lock Upp 2: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ उनके रिश्ते और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में बात की। उन्होंने ये भी बताया कि वो इस उम्र में दूसरी बार प्यार की तलाक में हैं या नहीं।

नेटफ्लिक्स का रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' ट्रेंड कर रहा है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपने पति और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स पर बड़ा बयान दिया है। शो में श्रेया कालरा से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि वो अब सिर्फ अपने बच्चों के लिए जी रही हैं और अगर गोविंदा ने उन्हें धोखा दिया भी तो भी वो कुछ बदल नहीं सकती हैं।
पढ़िए पूरा बयान
मंगलवार के दिन टेलीकास्ट हुए एपिसोड में जब श्रेया कालरा ने सुनीता से उनके पुराने बयानों और गोविंदा के अफेयर्स से जुड़ा सवाल किया तो सुनीता ने खुलकर जवाब दिया। सुनीता ने कहा, 'अगर अफेयर्स हुए भी हैं तो अभी क्या कर सकते हैं… शुरू से ही हुआ है न लेकिन? हीरो हैं तो आप कह नहीं सकते। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसे चल रहा हैं चलने दो।'
मैं बच्चों के लिए जीती हूं - सुनीता
इसके बाद श्रेया ने उनसे पूछा, ‘क्या आपको बुरा नहीं लगता?’ इस पर सुनीता ने कहा, ‘ठीक है यार, मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।’ जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि गोविंदा आज भी ऐसा करते हैं? तो सुनीता ने कहा, 'आप रोक सकते हो क्या किसी को? मैं चौबीस घंटा सामने जाके बैठे रहूं? फिर सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना इसलिए मैं सोचती ही नहीं हूं।'
हमारे पास दो घर हैं - सुनीता
सुनीता ने आगे कहा, ‘हमारे पास दो घर हैं। उनके घर में उन्हें मिलने बहुत लोग आते हैं न। मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए।’ जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वो दोबारा प्यार की तलाश कर रही हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, ये सब करने की मेरी उम्र नहीं है। मुझे ये पसंद नहीं है। मैंने जिंदगी में ये सब देख लिया है।'
शो के प्रीमियर एपिसोड में भी दिया था बड़ा बयान
ये पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बात की हो। शो के प्रीमियर एपिसोड में भी उन्होंने गोविंदा के साथ अपनी शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्यार अक्सर समझौतों के साथ आता है। उनके मुताबिक, जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो कभी-कभी आपको सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

