श्रेया कालरा बोलीं- मैं 13 साल की थी और मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था, जब हम सोते थे तब वो…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lock Upp 2 Shreya Kalra: श्रेया कालरा ने ‘लॉकअप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में अपना सीक्रेट रिवील किया। ऐसा सीक्रेट जिसके बारे में उनके मां-बाप को भी नहीं पता है।

Lock upp 2 fame shreya khalra
लॉकअप 2 फेम श्रेया कालरा

नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में श्रेया कालरा ने अपना सीक्रेट रिवील किया। उन्होंने बताया कि जब वो 13 साल की थीं तब उनका ही एक कजिन भाई उन्हें गलत तरीके से छूता था। श्रेया ने ये भी बताया कि जब उस कजिन की मां का निधन हुआ था तब उनकी मां ने उसका ख्याल रखा था। पढ़िए श्रेया का इमोशनल सीक्रेट।

श्रेया कालरा का सीक्रेट

श्रेया ने कहा, ‘मैं अपना ये सीक्रेट को बचाकर रखना चाहती थी। फाइनल्स में जाने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि इस सीक्रेट की वजह से मेरा परिवार बिखर जाएगा।’ श्रेया इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया, ‘मेरे एक कजिन ने मेरा यौन शोषण किया था। ये बात न मेरी मम्मी को पता है और न मेरे पापा को। सिर्फ मेरा बॉयफ्रेंड ऋषभ जानता है।’

सोते वक्त मुझे पकड़ लेता था - श्रेया कालरा

श्रेया ने आगे बताया, ‘मैं सिर्फ 13 साल की थी। जब हम नानी के घर जाते थे तो हॉल में ही गद्दा लगाकर सब साथ में सोते थे। उस समय मुझे समझ नहीं आता था कि वो मेरे साथ क्या कर रहा है। वो मुझे पकड़ लेता था। मैं इस सीक्रेट को बताकर आपसे कोई हमदर्दी नहीं लेना चाहती हूं। आपको पता है जिस लड़के ने मेरे साथ ये किया उसकी मम्मी का निधन हो गया था और मेरी मम्मी ने उसे तीन साल संभाला था।’

उसकी शादी होने वाली है नवंबर में - श्रेया कालरा

श्रेरा बोलीं, ‘मेरे उस कजिन की नवंबर में शादी है। इससे पहले उसका एक रिश्ता मेरी वजह से टूटा था और मैं नहीं चाहती थी कि ये सीक्रेट बाहर आए। मैं आज भी खुद को इस बात का दोष देती हूं कि उसकी सगाई मेरी वजह से टूटी थी क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री में हूं और मेरी कोई कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। और अब मुझे लगता है कि ये रिश्ता भी मेरी वजह से टूटेगा।’

मेरी वजह से टूटी थी उसकी सगाई - श्रेया कालरा

श्रेया की आंखों से आंसू निकलने लगे। श्रेया ने कहा, ‘मैं कभी ये नहीं सोचती कि मेरे साथ जो हुआ वो क्यों हुआ। शायद अब मुझे फर्क भी नहीं पड़ता क्योंकि ये मेरे साथ तब हुआ था जब मैं 13 साल की थी। मुझे बस इस बात का बुरा लगता है कि मैं ही सबको ज्ञान देती हूं कि अपने हक के लिए लड़ो और मैं ही किसी को बता नहीं पाई कि उसने मेरे साथ ये किया। इतना सब होने के बाद भी मैं अपने परिवार के साथ उसकी शादी में गई थी।’

भड़कीं शिल्पा शिदें

श्रेरा बोलीं, ‘मैं अपनी मम्मी को जानती हूं। मेरी मम्मी मेरी तरह स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। जब वो ये देखेंगी तो वो टूट जाएंगी और मैं नहीं चाहती कि ऐसा हो।’ शिल्पा शिंदे बोलीं, ‘इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है और चुप नहीं रहना चाहिए। चुप रहते हैं इसलिए लोग ऐसा करते हैं।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीश्रेया कालरा बोलीं- मैं 13 साल की थी, जब हम सोते थे तब मेरा कजिन मुझे…