Lock Upp 2 : राम कपूर के प्लेबॉय कमेंट के बाद पत्नी गौतमी ने किया पोस्ट, लिखा- आपको हम…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम कपूर जितने बोल्डली स्टेटमेंट देते हैं, उनकी पत्नी गौतमी वहीं काफी शांत तरह से रिएक्ट करती हैं। अब गौतमी ने राम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Lock Upp 2 : राम कपूर के प्लेबॉय कमेंट के बाद पत्नी गौतमी ने किया पोस्ट, लिखा- आपको हम…

लॉक अप 2 शो में जो सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं वह हैं राम कपूर। राम कपूर शो के पहले दिन से अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। कभी राम ने शादी में चीटिंग को लेकर कहा था तो हाल ही में राम ने कहा कि वह पहले प्लेबॉय थे और शादी से पहले एकता कपूर ने उनकी पत्नी गौतमी को चेतावनी भी दी थी।

क्या किया गौतमी ने पोस्ट

अब इन सबके बीच गौतमी ने राम को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने राम कपूर की लॉक अप शो के दौरान की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह स्माइल कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर गौतमी ने लिखा राम कपूर तुम्हें मिस कर रहे हैं। लव और रिस्पेक्ट।

गौतमी के इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं कि कैसे गौतमी हर सिचुएशन में राम को पूरा सपोर्ट करती हैं।

राम ने कहा था- मैं प्लेबॉय था और कई अफेयर्स थे

बता दें कि राम ने हाल ही में पूछा गया कि उनके कितने अफेयर्स रहे हैं तो इस पर एक्टर बोलते हैं कि शादी के बाद एक भी नहीं। लेकिन फिर पूछा जाता है कि शादी से पहले तो फिर वह कहते हैं कि शादी से पहले तो मैं प्लेबॉय था और मेरे बहुत अफेयर्स थे।

आगे राम बोलते हैं कि जब हमारी शादी होने वाली थी और लोगों को पता चला तो एकता कपूर ने गौतमी को कॉल किया और कहा कि क्या तुम सच में शादी करने वाली हो? तुम जानती हो न उसके बहुत अफेयर रहे हैं। राम ने फिर कहा था कि वैसे एकता इस पर गलत नहीं थीं क्योंकि वह केयर कर रही थीं और मुझे अच्छे से जानती थीं।

शादी में चीटिंग को लेकर बोले थे राम

वहीं उससे पहले शादी में चीटिंग को लेकर राम ने कुछ ऐसा कहा था जिसको लेकर बवाल हुआ था। दरअसल, श्रेया कालरा पूछती हैं कि अगर आपके पार्टनर ने आप पर चीट किया तो आप क्या करोगे? आप दूसरा पार्टनर ढूंढोगे या फिर आप दोबारा अपने पार्टनर से कनेक्ट नहीं करोगे क्योंकि आपका विश्वास टूटा है। इस पर राम बोलते हैं कि आपको कनेक्शन्स दोबारा ढूंढने होंगे क्योंकि शादी कॉम्प्लेक्स होती है और इसमें एफर्ट्स की जरूरत होती है।

वह बोलते हैं, अगर आप अपने पार्टनर को सच में प्यार करते हो तो कुछ नहीं टूटता है। शादी काफी मुश्किल है। यह एक जर्नी है। आपको अपनी शादी में हर दिन काम करना पड़ता है। कभी-कभी अगर लंबा समझो 20-25 साल हो गए हैं तो आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं, अच्छे और बुरे दोनों दिन होते हैं। बुरे दौर में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते, अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते और अगर बच्चों के लिए, परिवार के लिए बेस्ट चाहिए तो समय सब ठीक कर देता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।