Lock Upp 2: सुनीता आहूजा ने रियलिटी शोज से जोड़े हाथ, बिग बॉस करने से भी किया साफ इनकार
Lock Upp 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लॉकअप -2 से बाहर आने के बाद साफ कहा है कि वह अब रियलिटी शोज नहीं करेंगी। उन्होंने बिग बॉस 20 में भी नजर आने से साफ इनकार कर दिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' से बाहर हो गई हैं। सुनीता आहूजा की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें शो से बाहर किया गया है और लॉकअप-2 के अपने तजुर्बे के बाद उन्होंने रियलिटी शोज से हाथ जोड़ लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह किसी रियलिटी शो में भाग नहीं लेंगी। एकता कपूर प्रोडक्शन वाले शो 'लॉकअप-2' के बाद उन्होंने अब सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग नहीं लेने की बात कही है।
ब्लड शुगर बढ़ने के चलते बाहर हुईं सुनीता
सुनीता आहूजा ने इस रियलिटी शो में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी और उन्हें शो पर फराह खान ने काफी सराहा था। हालांकि शो में उनका ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ गया था। सुनीता ने जूम टीवी के साथ बातचीत में कहा कि अब वह कोई रियलिटी शो नहीं करेंगी। उन्होंने भावुक होकर बात करते हुए कहा कि उन्हें अब रियलिटी शो से कोई लेना-देना नहीं है। इसीलिए उन्होंने बिग बॉस में भी आगे भाग नहीं लेने की बात कही है। मालूम हो कि लॉकअप-2 के बाद उनके बिग बॉस में आने की बातें उड़ी थीं।
बिग बॉस करने से सुनीता का साफ इनकार
इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने लॉकअप में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। शो के दौरान अपने तरह-तरह के तजुर्बों पर बात करते हुए सुनीता ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं बिग बॉस करूंगी। लॉकअप में सिर्फ 15 दिन के दौरान मुझे सभी तरह के अनुभव मिल गए। बिग बॉस 3 महीने का शो है.. मैं पागल नहीं हूं। मैं अपनी जिंदगी में कभी कोई रियलिटी शो नहीं करूंगी।" सुनीता आहूजा ने साफ कहा कि वह इस सब से पूरी तरह ऊब चुकी हैं।
हर्षद और शिवांगी के बीच नहीं लव एंगल!
हर्षद और शिवांगी के बारे में बात करते हुए सुनीता ने कहा, "वो दोनों मेरे बच्चों जैसे हैं। मैं हर्षद और शिवांगी से बहुत प्यार करती हूं। लोग जो कहना चाहते हैं कहेंगे। यह उनकी निजी बात है। गोविंदा का नाम भी करिश्मा कपूर, नीलम और दूसरी तमाम एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ा गया था। वो एक्टर्स हैं, ऐसा होता रहता है। मैं वहां दो हफ्ते रही हूं और मैंने दोनों के बीच ऐसा रिश्ता पहले कभी नहीं देखा। वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। क्या इंडस्ट्री में दोस्त होना गलत है? फिलहाल यह उन लोगों के लिए थोड़ा सैड है, जो सुनीता को बिग बॉस में देखना चाह रहे थे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


