Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर से मांगा काम, कहा- ‘लॉकअप 2 के बाद मैं अलग रहने वाली हूं तो…’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lock Upp 2 Akanksha Chamola: गौरव खन्ना की एंट्री से पहले आकांक्षा चमोला ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस शो के बाद अकेली रहने वाली हैं।

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर से मांगा काम, कहा- ‘लॉकअप 2 के बाद मैं अलग रहने वाली हूं तो…’

टीवी के पॉपुलर एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव तलाक की राह पर हैं। वहीं अब उन्होंने साफ किया कि इस शो से बाहर जाने के बाद वो न गौरव के साथ रहेंगी और न ही अपने मां-बाप के साथ।

'सबकुछ जीरो से सेट करना पड़ेगा...'

शो के दौरान आकांक्षा ने राम कपूर से बातचीत में अपने दिल का दर्द बयां किया और बताया कि वह अब बिल्कुल अकेले रहने वाली हैं। आकांक्षा ने राम से कहा, 'मैं अलग रहने वाली हूं। न अपने पति के साथ और न अपने पैरेंट्स के साथ। तो मुझे सबकुछ जीरो से सेट करना पड़ेगा तो मैं आपके पास आऊंगी मदद के लिए।'

राम का जवाब

इस पर राम ने भी उनका पूरा सपोर्ट करते हुए कहा, 'तुम मेरे पास कभी भी और किसी भी चीज के लिए आ सकती हो। मैं अपनी पूरी टीम लगा दूंगा।' इसके बाद आकांक्षा ने राम से काम मांगा।

'35 साल की उम्र में लग जाता है बूढ़ी का टैग'

इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स को लेकर जो एक माइंडसेट बना हुआ है, उस पर भी आकांक्षा ने खुलकर बात की। उन्होंने आगे कहा, ‘आपको इंडस्ट्री का पता है। इंडस्ट्री में लोग आप पर ये टैग लगा देते हैं कि अरे यार ये तो 35 साल की हो गई है। बूढ़ी हो गई है।’ राम ने भी उनकी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा, 'बिल्कुल सही कह रही हो।'

अपनी लाइफ सिक्योर करनी है - आकांक्षा

अपनी बात को पूरा करते हुए आकांक्षा ने अपने करियर और फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर कहा, ‘काम का भी मुझे पता नहीं है। मैंने जितना काम कर लिया है, कर लिया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे आगे और काम मिले ताकि मैं अपनी लाइफ सिक्योर कर सकूं। अभी मेरा टारगेट यही है।’ राम ने कहा, ‘गौतमी और मेरा भी ऐसा ही कुछ मिलता जुलता था। मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन जिससे तुम गुजर रही हो, गौतमी भी उस चीज से गुजर चुकी है। तो मैंने ये सब देखा है और मैं मेरी तरफ से जो कर सकता हूं मैं करूंगा।’

शो में आएंगे गौरव खन्ना

इस हफ्ते शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। आकांक्षा के खुलासे के बाद अब गौरव खन्ना बतौर विजिटर 'लॉक अप 2' के घर में एंट्री लेने वाले हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव और आकांक्षा का सामना होता है। आकांक्षा को देखकर गौरव कहते हैं, 'बैंड बजा दिया तूने।' वहीं आकांक्षा इमोशनल नजर आती हैं।

प्यार में अनकली हूं- आकांक्षा

शो के 10वें एपिसोड में आकांक्षा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी निराश नजर आईं। उन्होंने अपनी एक दोस्त का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी एक फीमेल फ्रेंड है और उसने मुझसे कहा है, दुर्भाग्य से, तुम प्यार के मामले में बहुत अनलकी हो और हमेशा अनलकी ही रहोगी। मैंने भी इसे अब स्वीकार कर लिया है।'

शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा

इससे पहले शो में आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि गौरव से शादी करने से पहले वह बायसेक्सुअल थीं। उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा था, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं एडमायर करती हूं, मैं अट्रैक्ट होती हूं उनकी तरफ। आई थिंक मेरा वो सेफ स्पेस है। मुझे लगता है कि ये बहुत मेल डोमिनेटेड वर्ल्ड है तो हमेशा आप मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो... कहीं ना कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे वो फेमिनिन एनर्जी पसंद है। हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकतीं, जेलेसी होती है या कॉम्पिटिशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए सारी लड़कियां खूबसूरत हैं। ये एक टैग है जो समाज ने दिया है, मेरे लिए ये प्योर लव है।'

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।