Lock Upp 2: मुझे किसी से सेक्स नहीं चाहिए…आकांक्षा चमोला ने खुद को बताया एसेक्सुअल
Lock Upp 2: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी पर अब एक और बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब उनका शारीरिक रिश्ते बनाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। वो एसेक्सुअल बन गई हैं।

नेटफ्लिक्स शो लॉकअप 2 सेलेब्स के बड़े खुलासों के लिए खबरों में बना हुआ है। शो की शुरुआत में ही आकांक्षा चमोला ने बताया था कि और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने खुद को बाइसेक्सुअल बताया। अब नए एपिसोड में आकांक्षा ने कहा कि वो एसेक्सुअल बन गई हैं। इसका मतलब होता है कि उनकी शारीरिक संबंध बनाने में अब कोई रूचि नहीं है। अब एक के बाद एक खुलासों से उन्हें देखने वाली ऑडियंस हैरान हैं।
आकांक्षा चमोला ने फिर किया सेक्सुअलिटी पर खुलासा
शो के नए एपिसोड में वरुण यादव के साथ बातचीत करते हुए आकांक्षा ने बताया कि अब वो दोबारा शादी नहीं कर सकतीं हैं। उनके मन में शादी को लेकर डर बैठ गया है। वरुण ने जब सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल पूछा तो आकांक्षा ने कहा, 'सेक्सुअलिटी बदलती रहती है। आप के फेज के ऊपर होता है कि मेरा अभी डाइवोर्स हो रहा है मुझे अभी किसी से सेक्स नहीं चाहिए। लड़कियों के साथ भी नहीं चाहिए।
लड़कियों से रहे हैं रिश्ते
इससे पहले आकांक्षा ने कहा था कि उनके अंदर मां बनने को लेकर कोई फीलिंग नहीं है। वो मां नहीं बनना चाहती हैं। लेकिन गौरव खन्ना पिता बनना चाहते हैं। इसके अलावा इसी शो पर उन्होंने स्वीकार किया था कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उन्हें एडमायर करती हूं। मैं उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं। मुझे लगता है कि वो मेरा सेफ स्पेस है। बड़े होने के दौरान मुझे लगता था कि ये बहुत ही पुरुष सत्तात्मक दुनिया है, हमेशा आप मम्मी या बहनों की तरफ जाते हो। कहीं न कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिला है। मुझे वो महिलाओं वाली एनर्जी पसंद है। मुझे वो वली सहजता पसंद है। ऐसे सोसाइटी में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं बन सकती। जलन होती है या कम्पटीशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए हर महिला खूबसूरत है।
गौरव से तलाक की बात बताई
बता दें, आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की बात भी कही थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो पब्लिक में एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। लेकिन असल में एक दूसरे से अलग रह रहे हैं पिछले एक साल से और दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, हाल में गौरव खन्ना शो में आए थे। दोनों के बीच शो को लेकर बातचीत हुई। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आकांक्षा गेम के लिए झूठ बोल रही हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


