Lock Upp 2 से बाहर आते ही आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर कहा, जब हमारी शादी हुई थी…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘लॉकअप 2’ से आकांक्षा चमोला बाहर हो गई हैं। उनके बाहर आते ही मीडिया ने उनसे तीखे सवाल किए। उन्होंने इस दौरान अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर भी बात की।

Lock upp 2 Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce
आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर बात की

रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' आज अपने ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार है। श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे शो के टॉप-5 फाइनलिस्ट बनकर उभरे हैं। वहीं, फिनाले की दौड़ से ठीक पहले गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला शो से बाहर हो गई हैं। शो से बेघर होने के बाद आकांक्षा ने मीडिया से बातचीत की और उन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया जो उन पर पब्लिसिटी पाने का आरोप लगा रहे थे।

आकांक्षा चमोला पर क्यों भड़के थे गौरव खन्ना के फैंस?

दरअसल, जब आकांक्षा ने 'लॉकअप 2' में कदम रखा था, तब उन्होंने अपना सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वे और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। यह खबर गौरव खन्ना के फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाली थी क्योंकि लोगों ने 'बिग बॉस 19' में दोनों की केमिस्ट्री देखी थी। वे अक्सर पार्टीज में साथ डांस करते और गौरव के व्लॉग्स में एक साथ नजर आते थे। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने आकांक्षा को ट्रोल करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि वे शो की TRP बढ़ाने के लिए अपने रिश्ते का इस्तेमाल कर रही हैं।

गौरव से अलग होंगी आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला ने ट्रोल्स को दिया जवाब

अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई भी लड़की महज TRP के लिए इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर यह कहेगी कि उसका तलाक हो रहा है। जिन्हें ऐसा लगता है, उनके लिए मैं कुछ नहीं कह सकती। अगर किसी को शक है, तो प्लीज मेरे घर आए और मेरी लीगल टीम से बात करे।'

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर क्या कहा?

उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा, 'जब मैं 'लॉकअप 2' में गई थी, उससे पहले भी हमारी लीगल टीम इस पर काम कर रही थी और बाहर आने के बाद भी हम वही चीजें सॉर्ट कर रहे हैं। अब बस पेपर्स पर साइन होना बाकी है, बाकी सब तय हो चुका है। तो यह सब किसी भी तरह का TRP स्टंट नहीं था। जब हमारी शादी हुई थी, तब भी लोगों ने कहा था कि हम पब्लिसिटी के लिए शादी कर रहे हैं। हम एक्टर्स ज़रूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारी ज़िंदगी की हर बात सिर्फ पब्लिसिटी के लिए होती है।'

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।