Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीLaughter Chefs Season 3 Premiere What s New in this colors reality cooking laughter show these faces increase dhamaal
Laughter Chefs Season 3: गुरमीत ने 17 साल बाद खाया समोसा, विवियन ने पहेल एपिसोड में ही जीता स्टार

Laughter Chefs Season 3: गुरमीत ने 17 साल बाद खाया समोसा, विवियन ने पहेल एपिसोड में ही जीता स्टार

संक्षेप:

लाफ्टर शेफ्स का सीजन 3 का पहला एपिसोड आ चुका है। इस सीजन में कई नए चेहरे नजर आनेवाले हैं। पहले एपिसोड में इन नए चेहरों ने पहले सीजन्स के लोगों को काफी अच्छी टक्कर दी है। आइए जानते हैं इस सीजन में क्या होगा अलग। 

Nov 23, 2025 09:33 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कलर्स चैनल के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के तीसरे सीजन का पहला एपिसोड आ चुका है। पहले दो सीजन की तरह ही इस सीजन के पहले एपिसोड में ही कंटेस्टेंट्स ने हंसी-मजाक के साथ खाना बनाते नजर आए। इस सीजन में पहले सीजन्स के मुकाबले काफी चीजें अलग होने वाली हैं। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन सी चीजें होंगी अलग और कौन सी चीजों में नहीं हुआ बदलाव। दो चीजें जो सीजन 1 से अबतक नहीं बदली हैं वो हैं कृष्णा-कश्मीरा की जोड़ी और हरपाल सिंह और भारती सिंह की पोस्ट।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सीजन क्या है अलग

पहले दो सीजन में कंटेस्टेंट्स अपनी जोड़ी के साथ स्टार जीतने की कोशिश करते नजर आए थे, लेकिन इस सीजन में जोड़ियों को दो टीम में बांटा गया है। जो जोड़ी खाने का चैलेंज जीतेगी उसे तो स्टार मिलेगा ही, लेकिन उसी के साथ उनकी पूरी टीम को एक स्टार मिलेगा। सीजन के फिनाले में जिस टीम के पास सबसे ज्यादा स्टार्स होंगे, वो इस शो को जीतेगी।

सीजन में नजर आए ये नए चेहरे

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में जो नए चेहरे नजर आए हैं वो हैं- ईशा मालवीय, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, गुरमीत चौधरी, तेजस्वी प्रकाश और देबीना भट्टाचार्य। वहीं जन्नत जुबेर भी इस सीजन का हिस्सा होंगी। जन्नत सीजन 1 की कंटेस्टेंट हैं जो सीजन 2 में गेस्ट बनकर शो के कुछ एपिसोड्स में नजर आई थीं।

इस सीजन बनी हैं ये जोड़ियां

इस सीजन की जोड़ियों की बात करें तो करें करण कुंद्रा के साथ तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव के साथ ईशा मालवीय, विवियन डीसेना के साथ ईशा सिंह, गुरमीत के साथ उनकी पत्नी देबीना, समर्थ के साथ अभिषेक, अली के साथ जन्नत जुबेर और कृष्णा के साथ कश्मीरा की जोड़ी नजर आएगी।

पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को पहले टास्क में पनीर जलेबा बनाने को मिला। हरपाल सिंह ने विवियन और ईशा सिंह को पनीर जलेबा के लिए स्टार दिया। वहीं, दूसरे टास्क में कंटेस्टेंट्स को पंजाबी समोसा बनाने को मिले। इस टास्क के दौरान गुरमीत ने करीब 17 साल बाद समोसा खाया। गुरमीत ने अपने और अपनी पत्नी का बनाया समोसा ही चखा। दूसरे टास्क में कृष्णा और कश्मीरा को स्टार मिला।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।