समर्थ पर चढ़ा धुरंधर का बुखार,बताया कैसा होगा पाकिस्तान लाफ्टर शेफ में…
Laughter Chefs: लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे समर्थ जुरैल पर धुरंधर का बुखार चढ़ा है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड को फॉलो करते हुए समर्थ ने पाकिस्तान में स्पाई के तौर एक दिन वाली रील बनाई है।

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तो छाई ही है, लेकिन इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर भी एक ट्रेंड शुरू कर दिया है। फिल्म मेंन रणवीर सिंह पाकिस्तान में स्पाई बनकर रहते हैं। इसी चीज से प्रेरित, लोग इंस्टाग्राम पर मजेदार रील बना रहे हैं। लोग बता रहे हैं कि उनका पहला दिन पाकिस्तान में एक स्पाई के तौर पर कैसा होगा? अब समर्थ जुरैल ने भी इस ट्रेंड को ज्वाइन किया है। उन्होंने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है।
समर्थ पर चढ़ा धुरंधर का बुखार
इस वीडियो में समर्थ व्हाइट कुर्ता, पयजामा और कुर्ते के ऊपर ट्रेडिशनल जैकेट जैसा कुछ पहने नजर आ रहे हैं। समर्थ की एंट्री पर धुरंधर का टाइटल सॉन्ग बज रहा होता है। फिर समर्थ से पूछा जाता है कि वो कहां से हैं? समर्थ कहते हैं- कराची से। उनसे उनका नाम पूछा जाता है। समर्थ कहते हैं- हमजा अली खान। जब समर्थ से पूछा जाता है कि वो क्या करने आए हैं तो वो कहते हैं शूटिंग।
मजेदार है समर्थ की रील
इसके बाद समर्थ से पूछा जाता है कि शूटिंग से पहले क्या होता है? समर्थ उत्साहित होकर कहते हैं- गणपति बप्पा मोरया। बस इसके बाद समर्थ ऊपर पहुंच जाते हैं। इस वीडियो के साथ समर्थ ने कैप्शन लिखा- पाकिस्तान लाफ्टर शेफ में स्पाई के तौर पर पहला दिन।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस वीडियो पर समर्थ के फैंस के कमेंट्स भी आए हैं। एक फैन ने लिखा- ओह, समर्थ जासूस बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे, आप हमेशा कुछ अलग पोस्ट करते हैं। एक यूजर ने लिखा- क्यूट स्पाई जो हम खुशी-खुशी रख लेंगे। पाकिस्तान से आपके लिए प्यार। एक ने लिखा- अरे समर्थ भाई ये क्या बोल दिया।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


