लाफ्टर शेफ्स में आईं सीरियल किलर 'मिसेज देशपांडे', मजेदार है शो का नया प्रोमो
लाफ्टर शेफ्स का नया प्रोमो आ गया है। अब लाफ्टर शेफ्स पर माधुरी दीक्षित मेहमान बनकर पहुंचेंगी। फैंस माधुरी दीक्षित को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। प्रोमो को देख फैंस कह रहे हैं कि तेजा की सास उससे काफी खुश रहेगी।

कलर्स टीवी का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ गया है। तीसरे सीजन को मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं। हालांकि, इस सीजन कुछ ऐसे चेहरे शो से जुड़े हैं जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश हैं। ऐसा ही एक चेहरा है तेजस्वी प्रकाश का। सोशल मीडिया पर तेजस्वी को खूब प्यार मिलता है। अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में तेजस्वीर के साथ माधुरी दीक्षित नजर आती हैं।
माधुरी दीक्षित से क्या बोलीं तेजस्वी?
प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि तेजस्वी खलनायक फिल्म से माधुरी दीक्षित का ही लुक रीक्रिएट करे हैं। माधुरी दीक्षित उनके पास आती हैं। वो माधुरी दीक्षित से पहले अपना खाना चखने के लिए बोलती हैं। इसके बाद वो माधुरी से मराठी भाषा में कुछ कहती हैं। इतने में भारती आती हैं और कहती हैं- माधुरी दीक्षित से ऐसे बात कर रही है, सास का पता नहीं क्या करेगी। भारती की बात सुनते ही एल्विश और करण जोर-जोर से हंसते नजर आते हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। भारती के कमेंट को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि तेजा की सास उससे बहुत ज्यादा खुश रहेगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- तेजा और उसकी सास की बॉन्डिंग बहुत शानदार है। एक ने लिखा- माधुरी और तेजस्वी को साथ देखने में मजा आएगा।
बता दें, माधुरी दीक्षित इस दिन अपनी सीरीज मिसेज देशपांडे को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित एक सीरियल किलर की भूमिका निभाएंगी। सीरीज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


