कृष्णा से बोलीं कश्मीरा: हमेशा मामा है, मामा है, तो उनको साड़ी पहनाकर इधर लाओ
Laughter Chefs Season 3: ‘लाफ्टर शेफ्स’ के लेटेस्ट एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसें कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, गोविंदा के बारे में बात करते सुनाई दे रहे हैं।

कुकिंग कॉमेडी रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में कश्मीरा शाह ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, एपिसोड की शुरुआत में सुदेश लहरी की पत्नी, बेटी, बहू, बेटा और पोता बतौर गेस्ट आते हैं। इस दौरान सुदेश अपनी पत्नी से शिकायत करते हुए कहते हैं, ‘बिल्लो, देख न। ये कृष्णा मुझे न यहां पर बुड्ढा बुड्ढा कहता रहता है।’
आगे क्या हुआ?
बिल्लो कहती हैं, ‘कृष्णा क्यों बुड्ढा बुड्ढा बोलता है। इनके भी दो बच्चे हैं। आपके भी दो बच्चे हैं। तेरे पास है क्या?’ कृष्णा कहते हैं, ‘मेरे पास मामा हैं मामा।’ कश्मीरा बीच में आई और बोली, ‘हमेशा मामा है, मामा है, तो उनका साड़ी पहनाकर इधर लाओ।’ ये सुनकर कुछ लोग शॉक हो गए और कुछ हंसने लगे। वहीं अंकिता लोखंडे ने बीच में आकर बात बदल दी। ऐसे में कृष्णा अभिषेक को जवाब देने का मौका नहीं मिला।
क्या बोल रहे हैं लोग?
इस कमेंट के बाद कुछ लोग कश्मीरा शाह को ट्रोल कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके इसी तरह के बयानों की वजह से मामा-भांजे के बीच विवादा होता है। वहीं कुछ लोग ये कहकर डिफेंड कर रहे हैं कि ये सब मेकर्स ने उन्हें बोलने के लिए बोला है।
दोनों के बीच 7 साल चला था विवाद
याद दिला दें, गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का रिश्ता बीच में कमजोर पड़ गया था। 7 साल तक दोनों एक दूसरे से खफा रहे थे और इस मनमुटाव की नींव साल 2016 में पड़ी थी। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा ने एक मजाक किया था और गोविंदा को वो अपमानजनक लगा था। इसके बाद दोनों परिवारों की पत्नियों (सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह) की बयानबाजी ने आग में घी का काम किया था और सालों तक इनके बीच कोल्ड वार चली थी। फिर आरती सिंह की शादी में गोविंदा पुरानी बातों को भुलाकर आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वहीं पब्लिकली दोनों का विवाद 2024 के अंत में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मंच पर जाकर खत्म हुआ था।
गोविंदा का दावा
विवाद खत्म होने के बाद साल 2026 में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अगर आप कृष्णा के टीवी शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि राइटर अक्सर उनसे ऐसी बातें कहलवाते हैं जिनसे मुझे अपमानित महसूस होता है। मैंने कृष्णा से सावधान रहने को कहा है।’ जब कृष्णा से पूछा कि क्या यह सब सच है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं गोविंदा मामा से प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं। वह एक लेजेंड हैं, और उनकी सोच बहुत ऊंचे दर्जे की है। तो शायद यही वजह है कि वह चीजों को एक अलग ही नजरिए से देखते हैं। एक ही बात अलग-अलग लोगों को पॉजिटिव या तंज लग सकती है; मैं इसे पॉजिटिव तरीके से लेता हूं।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


