ईशा मालवीय से जुड़ा सवाल सुन भड़के अभिषेक कुमार, कहा- हाथ जोड़कर विनती है…

Jul 16, 2025 03:00 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

‘बिग बॉस’ के बाद अब ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय को साथ देखा जाएगा। जब से अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो आया है तब से अभिषेक-ईशा और समर्थ-ईशा के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

ईशा मालवीय से जुड़ा सवाल सुन भड़के अभिषेक कुमार, कहा- हाथ जोड़कर विनती है…

अभिषेक कुमार के कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय आईं। अभी तक अभिषेक और ईशा वाला एपिसोड ऑन एयर नहीं हुआ है, लेकिन प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में ईशा के आते ही ‘लाफ्टर शेफ 2’ के कंटेस्टेंट्स अभिषेक और समर्थ को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रोमो देखने के बाद कुछ लोग अभिषेक और समर्थ की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है की अभिषेक अब भी कहीं-न-कहीं ईशा को पसंद करते हैं तभी उनके आते ही अभिषेक के गाल लाल हो गए हैं।

क्या बोले अभिषेक?

इंटरव्यू के दौरान टेली चक्कर ने अभिषेक से ईशा से जुड़ा सवाल पूछा। पत्रकार ने कहा, “शो में ईशा भी आई थीं। प्रोमो देखने के बाद फैन्स कह रहे हैं कि ईशा के आने पर आप ब्लश कर रहे थे।” इस पर अभिषेक भड़क गए। अभिषेक ने कहा, “कहां हैं वो फैन्स? मेरे पास ऐसा कोई कमेंट नहीं आया। ऐसा कुछ है भी नहीं। हो गया भाई, बहुत हो गया। बस करो। बस कर दो अब। हाथ जोड़कर विनती है। बस कर दो। इसको (समर्थ) भी बस कर दो और मुझे भी बस कर दो। तीन साल हो गए हैं यार।”

अभिषेक ने आगे कहा…

फिर अभिषेक ने इंटरव्यू के खत्म होने के बाद दोबारा कहा, “हम आगे बढ़ चुके हैं, प्लीज। हमसे ईशा से जुड़ा कोई क्वेश्चन मत पूछा करो। वो भी आगे बढ़ चुकी है। उससे भी मत पूछा करो और ये मैं सीरियस होकर बोल रहा हूं।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।