जब भीड़ ने क्योंकि सास भी कभी बहू फेम एक्ट्रेस को घेर लिया था; 'सिगरेट से जला दिया था'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्योंकि सास भी बहू थी फेम एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त फैंस का क्रेज शो को लेकर ऐसा था कि एक बार फैंस ने उन्हें घेर लिया था। उस वक्त किसी ने गलती से उन्हें सिगरेट से जला भी दिया था। इतना ही नहीं, उनकी डायमंड रिंग छीनने की भी कोशिश की थी। 

Kyunki Saas Bahi Bahut Actress Recalls Fans craze
एक्ट्रेस ने बताया शो को लेकर कैसा था फैंस का पागलपन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला सीजन टीवी की दुनिया के सबसे सफल सीरियल्स में से एक माना जाता है। उस शो का पागलपन फैंस में कुछ ऐसा था कि जहां भी शो के किरदार उन्हें दिखते थे, भीड़ उन्हें घेर लेती थी। अब शो में सविता वीरानी का किरदार निभाने वाली अपरा मेहता ने बताया कि कैसे एक बार उनके साथ भी यही घटना हुई थी। भीड़ में किसी ने गलती से उन्हें सिगरेट से जला दिया था। यहां तक कि उनकी डायमंड रिंग उनकी उंगली से खींचने की कोशिश हुई थी।

आपरा मेहता ने सुनाया किस्सा

Hauterrfly से खास बातचीत में कि वो कोलकाता में एक गुजराती प्ले करने गई थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो स्टेज पर आईं, लोगों ने उन्हें घेर लिया। गलती से किसी ने उन्हें सिगरेट से जला दिया था।

टीवी की दुनिया का कल्ट शो था क्योंकि सास भी कभी बहू थी

आपरा के स्टेज पर आते ही लोगों ने हवा में फेंक दिए थे डांडिया

एक्ट्रेस ने बताया- जब क्योंकि अपने पीक पर था, मैं कोलकाता में एक गुजराती प्ले कर रही थी। हमने कला मंदिर में पांच शोज किए थे, और हर सीट भरी हुई थी। जैसे ही मैं आई, 8000 डांडिया हवा में फेंक दिए गए। लोगों ने मुझे घेर लिया था।

भीड़ में गलती से सिगरेट से जल गई थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही फैंस ने उन्हें घेरा, स्थिति हाथ से निकल गई थी। उन्होंने बताया, भीड़ ने मुझे पोडियम पर खींच लिया। लोग मुझे हर तरफ से खींच रहे थे, धक्का दे रहे थे। जब मैंने उन लोगों से हाथ मिलाना शुरू किया, किसी ने मेरी डायमंड रिंग निकालने की कोशिश की। यहां तक कि गलती से किसी ने मुझे सिगरेट से जला दिया था।

तुलसी की सास का निभाया था रोल

एक्ट्रेस ने बताया कि भीड़ को मैनेज कर पाना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि पूरा पोडियम हिलने लगा था। लोग पागल हो गए थे। वो स्थिति बहुत खतरनाक हो गई थी। फिर उन लोगों ने एक्ट्रेस को पोडियम से उतरने को कहा। उनके चारों तरफ घेरा बना लिया और एक्ट्रेस को छूने लगे।

टीवी दुनिया का कल्ट माना जाता है क्योंकि सास भी कभी बहू थी

बता दें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपरा ने स्मृति ईरानी यानी कि तुलसी की सास का रोल निभाया था।सीरियल की शुरुआत में आपरा का रोल एक निगेटिव सास का रोल था, लेकिन बाद में उनके किरदार को पॉजिटिव रोल में दिखाया गया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी की दुनिया का क्लट शो माना जाता है। इस वक्त टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 चल रहा है। हालांकि, आज की ओटीटी वाली दुनिया में शो उस तरह का कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीजब भीड़ ने क्योंकि सास भी फेम एक्ट्रेस को घेर लिया था; ‘सिगरेट से जला दिया था’