KSBKBT 2: तुलसी ने वैष्णवी से बोला झूठ, क्या सामने आएगा 6 साल पुराना सच?
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और तुलसी की मुलाकात अभी होनी बाकी है, लेकिन तुलसी ने अंगद से वैष्णवी और बाकी लड़कियों को मिलवा दिया है। अंगद से मिलवाने के बाद भी तुलसी ने वैष्णवी से झूठ बोला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। शो में अबतक आपने देखा कि तुलसी और अंगद 6 साल बाद मिले हैं। तुलसी को देखकर अंगद बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। अंगद तुलसी से उसके साथ रुकने की जिद्द करता है। तुलसी उसे बताती है कि अनजार से उसके साथ कुछ लड़कियां भी आई हैं। अंगद कहता है कि वो सब लड़कियों के रुकने का इंतजाम कर लेगा।
अंगद के पास वैष्णवी को लेकर पहुंचीं तुलसी
तुलसी वैष्णवी और बाकी लड़कियों के पास वापस जाती है।तुलसी को अंगद का फोन आता है। वो कहता है कि उसने सभी लड़कियों के रुकने का इंतजाम कर लिया है। इसके बाद तुलसी वैष्णवी और बाकी लड़कियों को अंगद के पास लेकर जाती है।
तुलसी ने वैष्णवी से फिर बोला झूठ
वहां, तुलसी सभी लड़कियों को बताती है कि अंगद उसका बेटा है और वृंदा उसकी बहू है। सब लड़कियां ये सुनकर हैरान रह जाती हैं। वो कहती हैं कि उसने कभी बताया क्यों नहीं कि मुंबई में उसका परिवार है। फिर वो कहती है कि इतने सालों में उसके बेटे ने कभी उसका हाल नहीं पूछा। इसपर एक बार फिर तुलसी से झूठ बोलती है।
अंगद ने तुलसी से पूछा झूठ बोलने का कारण
तुलसी वैष्णवी को बताती है कि जब अंगद की शादी हुई थी तो उसकी सभी जिम्मेदारियां पूरी हो गई थीं। इसलिए वो सबकुछ छोड़कर अनजार आ गई थी। वहां, उसने अपना बिजनेस शुरू किया। अंगद तुलसी से पूछता है कि उसने वैष्णवी से झूठ क्यों बोला? इसपर तुलसी कहती है कि वो वैष्णवी को क्या बताती? वो कैसे बताती कि मिहिर ने उसके साथ क्या किया है?

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




