KSBKBT 2: नोयोना पर फूटा मिहिर का गुस्सा, तुलसी ने दी सलाह

Jan 16, 2026 02:35 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अपने परिवार को सही रास्ते पर लाने के लिए तुलसी अब एक और फैसला लेगी। नोयोना को तुलसी का ये फैसला काफी भारी पड़ने वाला है। वहीं, मिताली को भी झटका लगेगा। 

KSBKBT 2: नोयोना पर फूटा मिहिर का गुस्सा, तुलसी ने दी सलाह

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि बुआ को जैसे ही पता चलता है कि मिहिर और तुलसी का तलाक होने वाला है, वो शादी करने वाले घर में तमाशा कर देती हैं। वो मिहिर के पास जाती हैं और उसपर बरस जाती हैं। वो मिहिर से कहती हैं कि उनके सामने दोनों का सच आ गया है। मिहिर और तुलसी को पहले तो समझ नहीं आता है कि वो किस बारे में बात कर रही हैं, लेकिन बाद वो कहती हैं कि उन्हें पता है कि वो दोनों तलाक ले रहे हैं।

शादी में नोयोना की वजह से हुआ तमाशा

मिहिर ये बात सुनकर हैरान रह जाएगा। मिहिर उनसे कहेगा कि उन्हें कुछ गलतफहमी हुई है। इसके बाद वो और ज्यादा भड़क जाती हैं। वो नोयोना और उसकी बहन को खींच के लाती हैं। वो नोयोना की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि उन्होंने इस लड़की को बात करते हुए सुना है कि मिहिर और तुलसी का तलाक हो रहा है।

नोयोना ने संभाली स्थिति

नोयोना भी ये बात सुनकर हैरान रह जाती है। बाद में नोयोना जैसे-तैसे करके स्थिति को संभालती है। नोयोना कहती है कि वो मिहिर और तुलसी के तलाक की बात नहीं कर रही थी। वो अपनी बहन के तलाक की बात कर रही थी। इसके बाद बापजी के घरवाले बुआ को वहां से ले जाते हैं। बापजी मिहिर से माफी मांगते हैं।

नोयोना पर फूटा मिहिर का गुस्सा

जब सभी बाहर वाले वहां से चले जाते हैं, मिहिर नोयोना पर भड़क जाता है। वो नोयोना से कहता है कि उसने उसे यहां लाकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। नोयोना उसे शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर का गुस्सा शांत नहीं होता है। इसके बाद तुलसी भी नोयोना को प्यार से सुनाती है। वो नोयोना से कहती है कि उसे सब्र रखने की जरूरत है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update Upcoming Spoiler Major Plot twist Tulsi to not divorce mihir noina shock
;;;