KSBKBT 2: खतरे में शांतिनिकेतन,तुलसी और मिहिर को साथ लाएगी गायत्री

Jan 09, 2026 06:54 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में गायत्री को अपनी गलतियों का एहसास हो गया है। वो अब तुलसी का साथ दे रही है। ऋतिक ने भी अपनी मां से अपनी गलतियों की माफी मांगी। परिवार के लिए एक बार फिर तुलसी मिहिर के साथ होगी। 

KSBKBT 2: खतरे में शांतिनिकेतन,तुलसी और मिहिर को साथ लाएगी गायत्री

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 6 साल के लीप के बाद शो में हर रोज ही नए और दमदार ट्विस्ट आ रहे हैं। तुलसी ने मिहिर को माफ तो नहीं किया है, लेकिन शांतिनिकेतन और अपने परिवार के लिए तुलसी एक बार फिर मिहिर के साथ आएगी। इस बार गायत्री तुलसी के साथ खड़ी होगी। गायत्री को अपनी गलतियों का एहसास हो गया है। वो तुलसी से इस बात की माफी भी मांग चुकी है। वहीं, ऋतिक भी तुलसी से अपनी गलतियों की माफी मांगता है।

शांतिनिकेतन पर मंडरा रहा खतरा

शांतिनिकेतन पर बिकने का खतरा मंडरा रहा है। मिहिर और तुलसी का शांतिनिकेतन गिरवी पड़ा है। जिससे मिहिर ने लोन लिया है वो उसके जानने वाले हैं। वो मिहिर को फोन करके अपने घर पर शादी के एक फंक्शन के लिए बुलाते हैं। वो मिहिर से तुलसी को साथ लाने की बात करते हैं।

मिहिर और वीरानी परिवार को लगा झटका

जैसे ही तुलसी को साथ लाने की बात होती है पूरा वीरानी परिवार घबरा जाता है। वो कहते हैं कि बापजी को अगर पता चला कि तुलसी और मिहिर साथ नहीं रह रहे हैं तो वो लोन चुकाने का बिल्कुल वक्त नहीं देंगे और शांतिनिकेतन उन लोगों के हाथ से चला जाएगा। नोयोना कहती है कि वो मिहिर के साथ बापजी के घर जाएगी, लेकिन नोयोना उसे टोक देती है।

तुलसी के पास पहुंची गायत्री

गायत्री तुलसी के पास जाकर उसे पूरी बात बताती है। वो तुलसी से कहती है कि अब वही शांतिनिकेतन को बचा सकती है। इतने में ऋतिक भी वहां आता है। वो अपनी मां से माफी मांगता है। वो तुलसी से कहता है कि शांतिनिकेतन उसकी वजह से नहीं खतरे में हैं। अगर वो नहीं चाहती है तो उसे मिहिर के साथ जाने की कोई जरूरत नहीं है।

तुलसी का फैसला नोयोना को करेगा परेशान

हालांकि, तुलसी अब अपने बच्चों और शांतिनिकेतन के लिए मिहिर के साथ जाने का फैसला लेगी। तुलसी का ये फैसला नोयोना को खूब परेशान करने वाला है। नोयोना जो मिहिर से शादी करने के सपने देख रही है, उसके इस सपने में अब तुलसी की एंट्री हो चुकी है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;