Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update Spoiler Alert Pari chooses Tulsi over shantiniketan noina shocked
KSBKBT 2: शांतिनिकेतन छोड़ मां के पास रुकी परी, मिहिर से सवाल करेगी तुलसी

KSBKBT 2: शांतिनिकेतन छोड़ मां के पास रुकी परी, मिहिर से सवाल करेगी तुलसी

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: क्योंक सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी मिहिर से सवाल करेगी कि उसे कैसे नहीं पता चला कि परी के साथ उस घर में क्या हो रहा है। मिहिर के पास तुलसी के सवालों का कोई भी जवाब नहीं होगा। 

Jan 24, 2026 04:30 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि परी ने रणविजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत करी होती है। पुलिस रणजविजय को जेल में डाल देती है, लेकिन अंगद रणविजय की बेल करवा देता है। जेल से छूटने के बाद रणविजय अपनी और परी की बेटी को स्कूल से अपने साथ ले जाता है। परी को जैसे ही पता चलता है रणविजय को उनकी बेटी को उठा ले गया है वो तुलसी को फोन करती है। तुलसी उससे कहती है कि तुरंत उसके पास आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रणविजय की धमकी से डरी परी

परी तुलसी को बताती है कि रणविजय गरिमा को चॉल में ले गया होगा। वो वहीं जा रही है। परी जब चॉल पहुंचती है तो रणविजय उसके साथ बुरा व्यवहार करता है। परी जब उसे कहती है कि वो गरिमा को उसके पास नहीं रहने देगी, रणविजय उससे कहेगा कि वो उसे लेकर रहेगी। रणविजय परी को धमकी देता है।

बेटी को बचाने पहुंची तुलसी

रणविजय परी को कहता है कि कोर्ट में वो ये साबित कर देगा कि वो परी के लिए ठीक नहीं है। वो परी को उसके पुराने मैसेज पढ़कर सुनाता है। वो कहता है कि वो कोर्ट में ये बताएगा कि कैसे उसने अजय को झूठे केस में फंसाया था। परी ये सब सुनकर डर जाती है। फिर भी वो कहती है कि फिर भी वो गरिमा को उसके पास नहीं रहने देगी। इस बात पर रणविजय बहुत ज्यादा नाराज हो जाएगा।

मिहिर से सवाल करेगी तुलसी

वो परी को अपने घर के किचन में बंद कर देता है और वहां सिलेंडर का नॉब तोड़ देता है और वहां गैस लीक होने लगती है। परी तड़प रही होती थी तभी वहां तुलसी पहुंचती है। वो परी को वहां से निकालती है।तुलसी को देखकर रणविजय डर जाता है। इतने में वहां मिहिर पुलिस लेकर पहुंचता है और रणविजय को दोबारा गिरफ्तार करवाता है। परी कहेगी कि वो शांतिनिकेतन वापस नहीं जाएगी, वो तुलसी के पास रुकेगी। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी मिहिर से सवाल करेगी कि परी के साथ ये सब हो रहा था कि उसे पता कैसे नहीं चला। मिहिर के पास तुलसी के सवालों के जवाब नहीं होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।