Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update Pari shocked as judge favours ranvijay gautam virani tulsi faceoff
KSBKBT 2 Spoiler: नोयोना का प्लान हुआ पास, परी के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया फैसला

KSBKBT 2 Spoiler: नोयोना का प्लान हुआ पास, परी के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया फैसला

संक्षेप:

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि वीरानी बिजनेस पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, परी को कोर्ट से झटका मिला है। कोर्ट ने परी की बेटी की कस्टडी रणविजय को दे दी है। इस बात से पूरा वीरानी परिवार हैरान है। 

Jan 30, 2026 04:03 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में गौतम वीरानी की वापसी और कोर्ट केस ने पूरे वीरानी परिवार को परेशान कर दिया है। बीते एपिसोड में देखने को मिला कि परी के केस में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत का फैसला परी के खिलाफ हुआ है। अदालत ने परी को तलाक तो दे दिया है, लेकिन बेटी की कस्टडी कोर्ट ने रणविजय को दे दी है।

रणविजय को मिली बेटी की कस्टडी

बेटी की कस्टडी रणविजय को मिलने से परी को झटका लगता है। परी बुरी तरह टूट जाती है। वो अपनी मां के गले लगकर रोती है। परी को रोता देख तुलसी को बुरा लगता है। कोर्ट के बाहर वो गौतम को रोकती है। वो गौतम से पूछती है कि उसने ये क्या किया? वो उससे पूछती है कि क्यों उसने अपनी बहन के खिलाफ केस लड़ा। गौतम तुलसी से कहता है कि अगर करण ने कोई बिजनेस डील करके आता तो वो उसके लिए खुश होतीं,लेकिन अब जब उसने केस जीता है तो वो नाराज हो रही हैं। वो तुलसी को ताना मारते हुए कहता है कि क्या वो केस जीतने का जश्न उसके साथ मनाएंगी।

रणविजय को मिला वीरानी बिजनेस के शेयर्स

गौतम तुलसी को अपने सामने से हटने के लिए कहता है। फिर वो रणविजय के साथ वहां से चला जाता है। रणविजय को न सिर्फ केवल बच्ची की कस्टडी मिली है, उसे उसके साथ वीरानी बिजनेस के शेयर्स भी मिले हैं। रणविजय को लग रहा है कि अंगद उसके साथ है और वो वीरानी बिजनेस पर पूरा कब्जा कर लेगा।

नोयोना ने बनाया सारा प्लान

गौतम वीरानी मुंबई से जा रहा होता है कि वहां नोयोना उससे मिलने आती है। नोयोना उससे कहती है कि वो उससे मिले बिना ही चला जाएगा? इसपर गौतम कहता है कि वो उससे मिले बिना कैसे जा सकता है। वही तो पूरा मास्टरप्लानर है। वो कहता है कि उसी ने तो उसे ये सब बताया। नोयोना गौतम से हाथ मिलाने की कोशिश करती है, लेकिन गौतम उसे साफ कर देता है कि उसने जो किया है वो सब अपने लिए किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;