KSBKBT 2: परी को मिला मिहिर का सपोर्ट, मुन्नी को इंसल्ट करेगी मिताली

Jan 21, 2026 02:49 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी के समझाने के बाद मिहिर ने साफ कर दिया है कि वो अपनी बेटी के साथ खड़ा है। परी ने साफ कर दिया है कि वो रणविजय से तलाक लेगी। नोयोना परी को भाल बुरा कहेगी लेकिन मिहिर नोयोना को शांत करा देगा। 

KSBKBT 2: परी को मिला मिहिर का सपोर्ट, मुन्नी को इंसल्ट करेगी मिताली

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। सूरत से वापस आने के बाद मिहिर को तुलसी कहती है कि उसे परी का साथ देना होगा। तुलसी की बात मिहिर मान गया है। उसने अपने घर में सबको साफ कर दिया है कि वो परी के साथ है। परी जब कहती है कि वो रणविजय से तलाक लेना चाहती है, नोयोना उसे ताने मारती है। वो पूरे घर के सामने परी की बुराई करने की कोशिश करती है, लेकिन पहले ऋतिक और फिर मिहिर नोयोना को चुप करा देता है।

रणविजय को तलाक देगी परी

नोयोना कहती है कि परी पहले भी ये हरकत कर चुकी है। वो कहती है कि उसे लगता है कि परी शादी ही इसलिए करती है ताकि तलाक ले सके। परी को नोयोना की बातें बुरी लग रही होती हैं। पर जैसे ही परी को पता चलता है कि उसके पापा उसके साथ हैं। वो कहती है कि वो रणविजय तो तलाक देगी।

मिताली और मुन्नी की मुलाकात

इधर ऋतिक और मुन्नी की मुलाकात होगी। हालांकि, ऋतिक से मिलने से पहले मुन्नी मिताली से टकरा जाएगी। मिताली इस बात से बेखबर है कि मुन्नी एक बड़ी अधिकारी बन चुकी है। वो मुन्नी को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी, लेकिन मुन्नी उसे कुछ जवाब नहीं देती है और उसे ये तक नहीं बताती है कि वो एक अधिकारी है। मिताली अपनी गलतफहमी में ही रहती है।

ऋतिक को समझाएगी मुन्नी

मुन्नी तुलसी से मिलने आई होती है। तुलसी से मिलकर मुन्नी जा ही रही होती है कि तभी वो ऋतिक को देखती है। ऋतिक पहले तो मुन्नी से उसे घूस देने के लिए माफी मांगता है। इसके बाद मुन्नी ऋतिक से पूछती है कि वो इतने मजबूत थे फिर उन्होंने सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा लिया। ऋतिक उससे कहता है कि वो उसके जीवन का एक कमजोर पल था। फिर मुन्नी ऋतिक से कहती है कि वो उससे उसके ऑफिस में आकर मिले। वो उसे फैक्ट्री बनाने की परमीशन तो नहीं दे सकती है लेकिन वो उससे बात करेगी कि इस बारे में क्या-क्या किया जा सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।