गौतम खत्म करेगा नोयोना का खेल, मिहिर और तुलसी के सामने आएगी सच्चाई

Feb 28, 2026 11:58 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर के सामने अब एक हैरान करने वाला सच सामने आएगा। ये सच मिहिर के सामने कोई और नहीं बल्कि गौतम बताएगा। क्या तुलसी करेगी मिहिर को माफ? 

गौतम खत्म करेगा नोयोना का खेल, मिहिर और तुलसी के सामने आएगी सच्चाई

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। 6 साल से अलग रह रहे तुलसी और मिहिर की जिंदगी बदलने वाली है। मिहिर के सामने अब जल्द ही नोयोना की सच्चाई सामने आएगी। नोयोना की ये सच्चाई कोई और नहीं ब्लिक उसका बेटा गौतम ही उसके सामने लाएगा। मिहिर को सच्चाई पता चलते ही वो तुलसी के पास जाकर उसे बताेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर को तुलसी कर देगी माफ?

गौतम खत्म करेगा नोयोना का घटिया गेम

गौतम वीरानी इस वक्त जिस केस की तैयारी कर रहा है, उस केस की तैयारी करते वक्त उसके हाथ एक ऐसा सबूत लगेगा कि नोयोना का खेल खत्म हो जाएगा। गौतम को जैसे ही पता चलेगा कि मिहिर और नोयोना के बीच कुछ नहीं हुआ था। वो तुरंत मिहिर के पास जाएगा।

क्या मिहिर को माफ कर देगी तुलसी?

वो मिहिर को बताएगा कि वो 6 साल से एक झूठ जी रहा था। मिहिर को सच पता चलते ही वो तुलसी के पास जाएगा। वो तुलसी से कहेगा कि उसने कभी उसके साथ धोखा नहीं किया। वो बताएगा कि नोयोना ने उससे झूठ बोला था। तुलसी को सच जानकर हैरानी होगी। क्या अब सच जानने के बाद तुलसी करेगी मिहिर को माफ?

अंगद पर फूटेगा तुलसी का गुस्सा, अपने बेटे को जड़ेगी थप्पड़

इधर तुलसी अंगद से नाराज हो गई है। वो अंगद को थप्पड़ मारती है। तुलसी को लगता है कि अंगद अपने ही भाई ऋतिक के खिलाफ चाल चल रहा है। अंगद रणविजय से बात कर रहा होगा कि तुलसी वहां आ जाएगी। तुलसी उसे बहुत मारेगी। तुलसी गुस्से में घर छोड़कर जाने लगी। अंगद उसे संभालने की कोशिश करेगा, उसे सच बताने की कोशिश करेगा, लेकिन तुलसी उसकी एक भी नहीं सुनेगी। इतने में ऋतिक वहां आएगा। तुलसी देखेगी कि ऋतिक और अंगद एक दूसरे को गले लगाते हैं। वो तुलसी को बताएंगे कि रणविजय को सबक सिखाने के लिए उन्होंने ये सब ड्रामा किया था।

रणविजय को जाल में फंसाने के लिए अंगद ने किया नाटक

रणविजय को भी उसकी गलतियों की सजा मिलने लगी हैं। कोर्ट के ऑर्डर के बाद उससे गरिमा की कस्टडी वापस ले ली गई है। वहीं, मिहिर ने उसे घर से भी निकाल दिया है। रणविजय से बिजनेस भी पूरी तरह लेने के लिए ही अंगद ने रणविजय से हाथ मिलाया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।