
KSBKBT 2: नोयोना-मिहिर का घटिया सच आएगा सामने, बापजी सुनाएंगे ये कठिन फैसला
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बापजी के सामने नोयोना और मिहिर का सीक्रेट आएगा। इसके बाद बापजी मिहिर के खिलाफ जाकर एक कड़ा कदम उठाएंगे और नोयोना को भी सबक सिखाएंगे।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि शांतिनिकेतन को बचाने के लिए तुलसी और मिहिर का पूरा परिवार बापजी के सामने नाटक कर रहा है। वहीं, नोयोना मिहिर और तुलसी को साथ देखकर बेचैन है। तुलसी और मिहिर बापजी और उनके पूरे परिवार के सामन एक साथ होने का नाटक दिखा रहे हैं। हालांकि, जल्द ही बापजी के सामने नोयोना और मिहिर का घटिया सच सामने आएगा।
परी के साथ खड़ी होगी तुलसी
तुलसी को लग रहा है कि उसकी बेटी परी मुसीबत में है। उसने ठाना है कि वो परी को इस मुसीबत से निकालेगी। तुलसी के सामने जल्द ही रणविजय की सच्चाई सामने आएगी और वो परी का साथ देगी। जब पूरा परिवार परी के खिलाफ होगा, तब तुलसी अपनी बेटी के लिए खड़ी होगी।
नोयोना और मिहिर का वीडियो रिकॉर्ड
आनेवाले एपिसोड में देखने को मिल सकता है कि नोयोना मिहिर पर चिल्ला रही होगी। वो मिहिर पर इस बात को लेकर नाराज होगी क्योंकि मिहिर तुलसी के साथ समय बिता रहा। नोयोना को मिहिर जवाब में कहेगा कि वो शांतिनिकेतन को बताने के लिए ऐसा कर रहा है। बापजी का बेटा गौरव ये सब रिकॉर्ड कर लेगा।
मिहिर और नोयोना के खिलाफ होंगे बापजी
नोयोना और मिहिर की ये रिकॉर्डिंग गौरव बापजी को दिखाएगा। बापजी को जैसे ही मिहिर और नोयोना का घटिया सच पता चलेगा वो मिहिर और नोयोना के खिलाफ जाकर एक कड़ा फैसला लेंगे। वो मिहिर से शांतिनिकेतन छीन लेंगे और तुलसी को उसकी मालकिन बनाएंगे। बापजी के इस फैसले से नोयोना को एक जोरदार झटका लगने वाला है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




