रणविजय के कत्ल के आरोप में फंसी परी, वीरानी परिवार को लगेगा जोरदार झटका
KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी की बेटी परी पर अब मर्डर का आरोप लगेगा। रणविजय ने गलती से अजय के बेटे को किडनैप कर लिया है। परी और अजय उसे बचाने जाते हैं। तुलसी अब कैसे करेगी अपनी बेटी की मदद?

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में अब तक आपने देखा कि मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी हो गई है। इधर रियांश को करण का सच पता चल गया है। रियांश अब अपने पिता से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रहा है। इसके लिए जल्द ही वो शांतिनिकेतन भी पहुंचेगा। वहां, रियांश की मुलाकात तुलसी से होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी रियांश को पूरे घर से मिलवाएगी?
रणविजय ने किया गरिमा को किडनैप करने का प्लान
रणविजय परी को परेशान कर रहा है। अंगद और वृंदा ने रणविजय के हाथ से फैक्ट्री ले ली है। इस बात से परेशान रणविजय परी को डरा-धमका रहा है। वीरानी परिवार से बदला लेने के लिए रणविजय कुछ लोगों को भेजकर गरिमा को किडनैप करवाने का प्लान करता है। जो लोग गरिमा को किडनैप करते हैं, वो गलती से सनी को किडनैप कर लेते हैं।
गरिमा की जगह सनी को किया किडनैप
सनी अजय का बेटा है। परी को जैसे ही सनी की किडनैपिंग की बात पता चलती है, वो मिहिर और तुलसी की शादी छोड़कर अजय के साथ रणविजय के पास जाती है। मुन्नी परी और अजय को देख लेती है। वो उन दोनों से पूछती है कि वो कहां जा रही है। लेकिन परी उसे कुछ नहीं बताती है। परी बस मुन्नी से कहती है कि वो घर पर सब संभाल ले। परी रणविजय को बताती है कि उसने गरिमा को नहीं बल्कि सनी को किडनैप कर लिया है। परी वहां से सनी को लेकर जा रही होती है कि रणविजय उसे रोक देता है। वो कहता है कि उसे सनी के बदले पैसा चाहिए।
सलाखों के पीछे जाएगी तुलसी की बेटी परी
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि परी को पुलिस गिरफ्तार करने आएगी। पुलिस परी को रणविजय के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार करेगी। अब परी ने कत्ल किया है या नहीं ये राज आनेवाले एपिसोड्स में खुलेगा। पर तुलसी की बेटी अब सलाखों के पीछे जाएगी। अजय भी परी का इस मुश्किल घड़ी में साथ देगा।
शांतिनिकेतन पहुंचेगा अंश, तुलसी से होगी मुलाकात
इधर रियांश अपने पिता से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। वो अपने सवालों के जवाब जानने के लिए शांतिनिकेतन तक पहुंच जाएगा। शांतिनिकेतन पहुंचने पर रियांश की मुलाकात तुलसी से होगी। क्या तुलसी रियांश को अपने सभी घरवालों से मिलवाएगी? क्या रियांश को पता चलेगा कि तुलसी ने ही उसके पिता को गोली मारी थी?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


