KSBKBT 2: मिहिर ने कर ली नोयोना को सबक सिखाने की तैयारी, घरवालों को बताएगा सच

Mar 04, 2026 03:27 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर तुलसी को वापस जीतने की कोशिश लग गया है। वहीं, अंगद और परी की घर में वापसी हो गई है। 

KSBKBT 2: मिहिर ने कर ली नोयोना को सबक सिखाने की तैयारी, घरवालों को बताएगा सच

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अबतक शो में आपने देखा कि मिहिर और तुलसी को नोयोना का सच पता चल गया है, लेकिन तुलसी अब भी शांतिनिकेतन वापस आने को तैयार नहीं है। अब आप देखेंगे कि मिहिर नोयोना की सच्चाई पूरे घर के सामने लाएगा। वहीं, मिहिर साथ में तुलसी को वापस जीतने की कोशिश भी करेगा।

नोयोना को सबक सिखाने की मिहिर ने कर ली तैयारी

मिहिर तुलसी को मनाने के लिए अब अपने प्यार का इजहार करेगा। वो तुलसी से कहेगा कि वो उसे वापस पाकर ही रहेगा। तुलसी से मिलने के बाद मिहिर काफी खुशी-खुशी घर जाता है। वो घर पर महाराज जी से कहता है कि वो होलिकादहन की काफी अच्छे से तैयारी करें।

घर के सब लोगों के सामने आएगी नोयोना की सच्चाई

मिहिर को बहुत ज्यादा खुश देखकर नोयोना और उसकी बहन परेशान हो जाते हैं। नोयोना ये पता करने की कोशिश करती है कि आखिर मिहिर इतना खुश क्यों है। अंगद और वृंदा भी शांतिनिकेतन वापस आ गए हैं। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर सभी घरवालों को एक साथ बुलाएगा और अपना और नोयोना का वीडियो दिखाएगा।

शांतिनिकेतन से बाहर जाएगी नोयोना, घरवालों का फूटेगा गुस्सा

वीडियो प्ले होते ही नोयोना वहां से जाने लगती है कि तभी मिहिर उसे रोकता है। वो उससे कहता है कि उसने उसे दोस्त माना था, लेकिन उसने उसके साथ ये किया। सभी घरवालों के सामने अपनी सच्चाई सामने आता देख नोयोना घबरा जाती है वो रोने लगती है। मिहिर नोयोना को अपने घर से जाने के लिए कहेगा। गायत्री चाची कहेंगी कि वो नोयोना का हाथ पकड़कर उसे इस घर में लाई थीं। अब वही उसे इस घर से बाहर करेंगी।

नोयोना का पक्ष लेगी उसकी बहन, भड़केगा मिहिर

अपनी बहन के साथ ये सब होता देख नोयोना की बहन उसे समझाने की कोशिश करती है। वो मिहिर को कहती है कि नोयोना ने उसे प्यार किया है और अगर वो उसे यहां से निकाल देगा तो वो कहां जाएगी? मिहिर उसकी बहन से गुस्से में कहता है कि नोयोना भाड़ में जाए, उसे फर्क नहीं पड़ता है।

मिताली को लगेगा तगड़ा झटका

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक भी एक बोल्ड निर्णय लेगा। वो मिताली को तलाक देने का फैसला लेगा। तुलसी इस फैसले में अपने बेटे का साथ देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिताली की भी शांतिनिकेतन से विदाई होगी?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।