KSBKBT 2: नोयोना पर फूटा मिहिर का गुस्सा, घर छोड़कर जाने को कहा
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे मिहिर नोयोना पर भड़क जाता है। मिहिर का गुस्सा देखकर नोयोना घर छोड़कर जाने की धमकी देती है। नोयोना की बहन मिहिर के पास आकर उसे रोकने के लिए कहेगी।

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर तुलसी का सच सामने आने के बाद भी देव और सलोनी की शादी हो गई है। हालांकि, मिहिर से बापजी की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। वो मिहिर से कहते हैं शांतिनिकेतन बचाने के लिए उसके पास उतना ही समय है जितना तय हुआ था। वहीं, वो तुलसी से कहते हैं कि वो तुलसी के भरोसे पर सलोनी को वहां भेज रहे हैं।
मिहिर को आया नोयोना पर गुस्सा
इधर सलोनी घर पर आ चुकी है। सभी घरवाले सलोनी का स्वागत जोरशोर से करते हैं। वहीं, मिहिर एक जगह काफी गुस्से में बैठा होता है। वो अपने बच्चों को कहता है कि उन्हें सलोनी को आराम करने देना चाहिए। सब लोग वहां से चले जाते हैं । नोयोना भी वहां से जा रही होती है कि तभी मिहिर उसे रोक लेता है।
नोयोना पर क्यों भड़का मिहिर?
नोयोना मिहिर से पूछती है कि क्या हुआ है? मिहिर कुछ जवाब नहीं देता है। नोयोना जब दोबारा मिहिर से पूछती है, वो उसपर भड़क जाता है। वो नोयोना से पूछता है कि उसने बापजी तो तलाक के पेपर्स क्यों भिजावाए थे? नोयोना उसका सवाल सुनकर हैरान रह जाती है। वो उससे कहती है कि तुलसी ने उसके कान भरे हैं।
नोयोना जैसे ही तुलसी का नाम लेती है, मिहिर और ज्यादा भड़क जाता है। वो नोयोना से कहता है कि तुलसी ने उससे कुछ भी नहीं कहा है। उसने खुद ये सारी बातें सुनी हैं। मिहिर नोयोना से कहता है कि अगर उसे उसके परिवार से इतनी परेशानी है, तो वो ये घर छोड़कर चली जाए।
नोयोना ने किया घर छोड़कर जाने का ड्रामा
मिहिर पूरे परिवार के सामने नोयोना पर चिल्लाता है। मिहिर के गुस्से पर नोयोना और ज्यादा भड़क जाती है। वो उससे कहती है कि अगर ऐसा ही है तो वो इस घर में नहीं रहेगी। वो घर छोड़कर जाने के लिए तैयार हो जाती है, मिहिर उसे रोकने की कोशिश भी नहीं करता है।
नोयोना की बहन उसे रोकने की कोशिश करती है। वो अपनी बहन को रोता देख मिहिर के पास जाती है। वो मिहिर से कहती है कि नोयोना को घर छोड़ने से वो रोक लें। मिहिर कहता है कि उसे उसकी गलती की सजा मिल रही है। सुची इसपर कहती है कि नोयोना पहले दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी है। इस बार भी वो ऐसा ही करेगी। मिहिर नोयोना को रोकना नहीं चाहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर नोयोना को घर छोड़कर जाने से रोकेगा?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


