Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2 written update and spoiler alert vrinda knows ranvijay angad secret deal star plus
मिहिर का सवाल सुन घबरा गई नोयोना, अंगद और रणविजय की सीक्रेट डील से होगी मुसीबत

मिहिर का सवाल सुन घबरा गई नोयोना, अंगद और रणविजय की सीक्रेट डील से होगी मुसीबत

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद और रणविजय ने हाथ मिला लिया है। वृंदा को अंगद का रणविजय से बात करना पसंद नहीं आ रहा है। 

Feb 11, 2026 09:35 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर अस्पताल में भर्ती है। वहां, उसके साथ नोयोना मौजूद है। तुलसी फैक्ट्री में सारा काम संभाल रही है। इधर अंगद को अपने ही भाई ऋतिक के खिलाफ हो गया है। वो ऋतिक से लड़ रहा है। इस लड़ाई का फायदा रणविजय उठाने की कोशिश कर रहा है। वो अंगद को अपनी बातों में फंसाकर मिहिर का बिजनेस कब्जा करना चाहता है।

मिहिर से मिलने आया गौमजी

मिहिर से अस्पताल में मिलने गौमजी आता है। गौमजी के बारे में सोचते हुए मिहिर कहता है कि गौमजी उससे मिलने आया है तो मतलब वो उसकी चिंता करता है। तो फिर उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? फिर वो सोचता है कि गौमजी को परी के खिलाफ केस लड़ने के लिए किसने हायर किया था?

मिहिर वीरानी का सवाल सुन घबराई नोयोना

जब मिहिर ये सब सोच रहा होता है, उस बारे में बात कर रहा होता है तो नोयोना वहां मौजूद होती है। वो नोयोना से पूछता है कि कहीं उसने ही तो परी के खिलाफ गौमजी को हायर नहीं किया है। ये बात सुनते ही नोयोना खबरा जाती है। उसके हाथ से दवाई गिर जाती है। नोयोना को घबराया देख मिहिर उसे कहता है कि वो मजाक कर रहा है।

अंगद और ऋतिक की लड़ाई से परेशान हुईं तुलसी और वृंदा

गौमजी की नाराजगी के बीच अंगद और ऋतिक में भी दूरियां बढ़ रही हैं। अस्पताल में दोनों की बहुत ज्यादा लड़ाई हो जाती है जिससे तुलसी, वृंदा और शोभा काफी उदास हो जाती हैं। वृंदा अंगद को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अंगद उसकी नहीं सुनता है।

रणविजय से अंगद की सीक्रेट डील

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय अंगद को वीरानी बिजनेस को बचाने का लालच देकर उसको अपने साथ मिला लेता है। वृंदा उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अंगद उसकी भी नहीं सुनता है। रणविजय और अंगद के बीच एक सीक्रेट डील हुई है। इस डील का सच वृंदा को पता चल जाएगा। क्या अब वृंदा तुलसी को बताएगी सारा सच?

मिहिर के सामने आई फैक्ट्री वाली घड़ी

इधर पार्थ को फैक्ट्री में जो घड़ी मिली थी वो देव अपने हाथ में पहन लेता है। मिहिर जब घर आता है तो पार्थ वो घड़ी मिहिर को दिखाता है। मिहिर वो घड़ी देखकर सोच में पड़ जाता है। क्या मिहिर को पता है कि घड़ी किसी शख्स की है?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;