KSBKBT 2 Update: मिताली ने वीरानी परिवार के उड़ाए होश, ऋतिक को लगा झटका

Mar 07, 2026 11:25 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2 7 March Written Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और तुलसी ऋतिक का रिश्ता सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन मिताली ऐसी हरकत कर देती है कि मिहिर और परी का उसपर गुस्सा फूट जाता है। 

KSBKBT 2 Update: मिताली ने वीरानी परिवार के उड़ाए होश, ऋतिक को लगा झटका

क्योंकि सास भी बहू थी 2 के आज यानी 7 मार्च के एपिसोड में मिताली ने वीरानी परिवार को बड़ा झटका दिया है।ऋतिक और मिताली की शादी को ठीक करने के लिए निकले मिहिर और तुलसी के सामने ही दोनों का रिश्ता टूट गया है। मिताली ने ऋतिक पर गंभीर आरोप लगाया है। मिताली की हरकत पर पूरे परविरा का मिताली पर गुस्सा फूटा है। सब मिताली को समझाने की भी कोशिस करते हैं, लेकिन मिताली किसी की एक भी नहीं सुनती है।

मिताली ने उड़ाए वीरानी परिवार के होश

मिहिर मिताली को और तुलसी ऋतिक को समझाते हैं कि दोनों को अपने रिश्ते को ठीक करना चाहिए। तुलसी के समझाने पर ऋतिक मिताली संग रिश्ते को ठीक करने के लिए मान जाता है। वहीं, मिताली भी टिमसी को स्कूल छोड़ने जाती है। ऋतिक को लगता है कि मिताली पर मिहिर की बातों का असर हुआ है। हालांकि, अगले ही पल मिताली कुछ ऐसा करती है कि सबके होश उड़ जाते हैं।

मिताली की हरकत पर फूटा परी का गुस्सा

मिताली किसी को बिना बताए ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए चली जाती है। टिमसी स्कूल में रो रही होती है। इसपर परी मिताली को फोन करती है। वो मिताली से पूछती है कि वो क्यों टिमसी को लेने स्कूल नहीं गई। तब परी को पता चलता है कि मिताली ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए देहरादून चली गई है। परी मिताली की इस हरकत पर भड़क जाती है। परी ऋतिक और बाकी घरवालों को इस बारे में जानकारी देती है।

मिताली ने ऋतिक को दिया तलाक

मिताली की हरकत जानने के बाद ऋतिक उसे फोन करता है। फोन पर मिताली ऋतिक से बदतमीजी करती है। इसपर मिहिर उसपर भड़क जाता है। मिताली ऋतिक से कहती है कि वो जाकर अपना लॉकर चेक करे। पूरा घर जाकर जब लॉकर चेक करता है तो देखता है कि मिताली ने डायवोर्स पेपर पर साइन करके उसमें रखे हैं।

मिताली ने आरोप लगाया ऋतिक का है मुन्नी से अफेयर

मिताली की इस हरकत पर पूरा घर शॉक रह जाता है। जब सब लोग मिताली को समझाने की कोशिश करते हैं तो मिताली ऋतिक पर आरोप लगाती है कि ऋतिक और मुन्नी का अफेयर चल रहा है। इस बात पर ऋतिक बहुत ज्यादा भड़क जाता है और डायवोर्स पेपर पर साइन कर देता है। अब मिताली और ऋतिक के रिश्ते में आए इस मोड़ पर शो में क्या नए ट्विस्ट आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।