वीरानी परिवार के हाथ से निकल जाएगा शांतिनिकेतन? बापजी के सामने आएगा सच

Feb 13, 2026 10:19 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद और ऋतिक एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। वहीं, वृंदा अब शांतिनिकतन जाएगी। वो बहू बनकर नहीं बल्कि फीजियोथेरिपिस्ट बनकर वीरानी परिवार में जाएगी। 

वीरानी परिवार के हाथ से निकल जाएगा शांतिनिकेतन? बापजी के सामने आएगा सच

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद की हरकत से तुलसी काफी ज्यादा नाराज है। ऋतिक भी अंगद से परेशान है। वो चॉल में जाकर अंगद के साथ हाथापाई करता है। अंगद भी ऋतिक की पिटाई करता है। दो भाइयों की लड़ाई पूरी चॉल देखती है। तुलसी जब दोनों को रोकने आती है, तुलसी को भी धक्का लग जाता है। वो तुलसी ऋतिक और अंगद दोनों पर भड़क जाती है। मां को चोट लगता दोनों लोग तुलसी से माफी मांगते हैं, लेकिन तुलसी दोनों की एक नहीं सुनती है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बापजी के सामने तुलसी मिहिर का सच भी सामने आएगा। क्या वीरानी परिवार के हाथ से निकल जाएगा शांतिनिकेतन?

ऋतिक-अंगद की लड़ाई से टूटा तुलसी का दिल

अगले दिन ऋतिक तुलसी से माफी मांगता है। तुलसी उसे बहुत सुनाती है। वहीं, अंगद भी तुलसी से माफी मांगता है, लेकिन तुलसी कहती है कि उसकी गलती माफी के लायक नहीं है। उसे पता है कि रणविजय कैसा आदमी है फिर भी उसने अपने शेयर रणविजय के नाम कर दिए। अंगद उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी उसकी बात नहीं समझती है।

शांतिनिकेतन में होगी वृंदा की एंट्री

इतने में वृंदा वहां आती है। वो तुलसी को बताती है कि उसे मिहिर की फीजियोथेरिपी के लिए फोन आया था। वृंदा इस सोच में होती है कि उसे मिहिर की फीजियोथेरिपी करनी चाहिए की नहीं। तुलसी और अंगद उसे कहते हैं कि उसे वहां जाना चाहिए। तुलसी कहती है कि जिस मिहिर ने वृंदा की एक बात नहीं सुनी आज उसे ही सबसे ज्यादा जरूरत वृंदा की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वृंदा से मिहिर की नाराजगी खत्म होगी?

क्या वीरानी परिवार के हाथ से निकल जाएगा शांतिनिकेतन?

वहीं, आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बापजी के सामने तुलसी और मिहिर के रिश्ते का सच आएगा। तुलसी और मिहिर के रिश्ते का सच जानकर बापजी हैरान रह जाएंगे। वो कहेंगे कि उन्हें झूठ बोलने की सजा जरूर मिलेगी। बापजी के पास शांतिनिकेतन गिरवी पड़ा है। क्या तुलसी और मिहिर का सच सामने आने से वीरानी परिवार के हाथ से निकल जाएगा शांतिनिकेतन?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।