KSBKBT 2: करण और गौतम का होगा आमना-सामना, तुलसी पर भड़केगा उसी का बेटा
KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि कैसे गौतम को मनाने की कोशिश तुलसी पर उल्टी पड़ जाएगी। वो गौतम और उसकी पत्नी को शांतिनिकेतन में बुलाती है, लेकिन वहां कुछ ऐसा हो जाता है कि गौतम वहां से नाराज होकर चला जाता है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आज के एपिसोड में आपने देखा कि कैसे मिताली ने ऋतिक को अपने प्लान में फंसा लिया। वो कहती है कि वो टिमसी की पूरी कस्टडी लेगी। वो कहती है कि ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वो गुस्सा है कि ऋतिक मुन्नी से प्यार करता है। टिमसी के बारे में सोचकर ऋतिक मिताली से कह देता है कि वो मुन्नी से इसलिए शादी कर रहा है ताकि टिमसी को हमेशा के लिए एक नैनी मिल जाए। मिताली ऋतिक की ये बात अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है।
करण के रवैये पर भड़की नंदिनी
इधर करण और नंदिनी तुलसी से मिलने पहुंचते हैं। करण तुलसी से कहता है कि उसे नोयोना वाले पूरे मामले के बारे में पता लगा। वो तुलसी से पूछता है कि जब सब साफ हो गया है तो वो शांतिनिकेतन वापस क्यों नहीं आ जाती हैं। तुलसी करण को समझाने की कोशिश करती है,लेकिन फिर भी करण चाहता है कि तुलसी वापस आ जाए। करण के इस रवैये पर नंदनी भड़क जाती है।
तुलसी के सामने ही भिड़े करण और नंदिनी
नंदिनी और करण की इस बात पर तुलसी के सामने ही लड़ाई हो जाती है। नंदिनी करण से कहती है कि उसे अभी भी पापा ही ठीक लग रहे हैं। वो कहती है कि आदमी कभी औरतों की बातों को समझ ही नहीं सकते हैं। दोनों की बहस बढ़ती जाती है। इस बात पर तुलसी दोनों को टोकती है। लो कहती है कि उसका नहीं तो कम से कम समायरा का ख्याल करें। उसपर इन सब बातों का क्या असर पड़ेगा। इतने में सामयरा उठती है और कहती है कि उसे इन सब की आदत पड़ गई है। इतना बोलकर वो वहां से निकल जाती है।
नंदिनी की बात सुनकर परेशान हुई तुलसी
समायारा के जाने के बाद तुलसी पूछती है कि दोनों के बीच किस बात की लड़ाई है। करण कहता है कि नंदिनी का वही है कि वो भारत वापस आना चाहती है। तुलसी दोनों से कहती है कि वो दोनों अभी इसी बात को लेकर अटके हुए हैं। वो कहती है कि शादी खत्म होने के बाद दोनों को इस बारे में बैठकर बात करनी चाहिए और मामले को सुलझाना चाहिए। नंदिनी कहती है कि वो दोनों भी शादी खत्म होने का ही इंतजार कर रहे हैं। ये सुनकर तुलसी परेशान हो जाती है।
आसानी से नहीं खत्म होगी तुलसी और गौतम की नाराजगी
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम और उसकी पत्नी के बीच रिश्ता ठीक करने के लिए वो ऋतिक की शादी में गौतम और उसकी पत्नी दोनों को बुलाएगी। गौतम वहां आता भी है, लेकिन तुलसी पर भड़क जाता है। दरअलस घर में एक हवन होता है जिसमें करण और नंदिनी बैठ जाते हैं। गौतम तुलसी से कहता है कि क्या उसने उसकी और उसकी पत्नी को नीचा दिखाने के लिए घर पर बुलाया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


