Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Written Update Spoiler Alert Tulsi Breakdowns Seeing Mihir and Noina Happy
KSBKBT: वैष्णवी के झूठ पर भड़की तुलसी, नोयोना-मिहिर को साथ देख हुई गलतफहमी

KSBKBT: वैष्णवी के झूठ पर भड़की तुलसी, नोयोना-मिहिर को साथ देख हुई गलतफहमी

संक्षेप:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब मिहिर और तुलसी का आमना-सामना होगा। मिहिर और नोयोना को तुलसी साथ देखेगी। उन दोनों को साथ देखकर तुलसी बुरी तरह टूट जाएगी। कैसी होगी तुलसी और मिहिर की 6 साल बाद की मुलाकात? 

Jan 04, 2026 08:31 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी अंगद के घर पर रह रही है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि वैष्णवी तुलसी को झूठ बोलकर एग्जिबीशन में बुला लेती है। वैष्णवी तुलसी को वीडियो कॉल करके उसे दिखाएगी कि उसके हाथ से खून बह रहा है। तुलसी खून देखकर घबरा जाएगी और भागी-भागी एग्जिबीशन में जाएगी। तुलसी को जब पता चलेगा कि वैष्णवी ने उससे झूठ बोला है तो वो भड़क जाएगी।

मिहिर और नोयोना को साथ देख तुलसी को हुई गलतफहमी

एग्जिबीशन से तुलसी बाहर आ रही होगी कि तभी उसकी नजर मिहिर और नोयोना पर पड़ेगी। नोयोना और मिहिर किसी से बात कर रहे होंगे। वो दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर, एक दूसरे की तारीफ करते हुए बात कर रहे होंगे। तुलसी को इससे गलतफहमी हो जाती है। वो सोचेगी मिहिर और नोयोना साथ में खुश हैं।

ये भी पढ़ें:यूं तुलसी-मिहिर सामने आएगा परी का सच, अंगद और वृंदा की वजह से बदलेगा खेल

तुलसी का हुआ बुरा हाल

तुलसी उन दोनों को साथ में देखकर बुरी तरह टूट जाती है। वो रोने लगती है। उसे लगता है मिहिर उसे जिंदगी में पीछे छोड़कर खुद आगे बढ़ गया है। तुलसी इस बात से अनजान है कि मिहिर बस दुनिया को दिखाने के लिए नोयोना के साथ है। जब कोई आसपास नहीं होता है तो मिहिर नोयोना से अच्छे से बात नहीं करता है। मिहिर भी तुलसी को याद करता है।

6 साल बाद टकराएंगे मिहिर और तुलसी

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर एक दूसरे से 6 साल बाद टकराएंगे। तुलसी को देखकर मिहिर हैरान रह जाएगी। वो मिहिर से मिलना नहीं चाहती थी, लेकिन उनकी ये मुलाकात कैसी होगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।