KSBKBT 2: अंगद की हरकत पर मिहिर का फूटा गुस्सा, घर छोड़कर जाएगी तुलसी?

KSBKBT 2: अंगद की हरकत पर मिहिर का फूटा गुस्सा, घर छोड़कर जाएगी तुलसी?

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spolier: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर का रिश्ता बिल्कुल खत्म होने की कगार पर आ गया है। वृंदा और अंगद की शादी की वजह से इस रिश्ते में और भी ज्यादा कड़वाहट आ जाएगी। 

Nov 15, 2025 01:50 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि अंगद ने फैसला किया है कि वो वृंदा के साथ ही रहेगा। हालांकि, मिताली अंगद से कहती है कि वो शादी के लिए मना नहीं करेगी। मिताली की इस हरकत पर अंगद को बहुत गुस्सा आता है। इतना ही नहीं, मिताली अंगद से कहती है कि वो उससे प्यार नहीं करती वो बस उसके नाम और पैसों के लिए उससे शादी कर रही है। ये बात सुनकर अंगद का गुस्सा और बढ़ जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शादी के जोड़े में मिताली को देख तुलसी हैरान

मिताली से मिलकर अंगद अपनी मां को ढूंढ रहा होता है। वो तुलसी को बताना चाहता है कि मिताली ने उससे क्या कहा है। हालांकि, तुलसी कहीं भी नहीं मिलती है। वहीं, तुलसी को मिहिर के जरिए पता चलता है कि मिताली ने शादी के लिए मना नहीं किया है। मिताली को शादी के जोड़े में देखकर तुलसी हैरान रह जाती है।

अंगद ने की वृंदा से शादी

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद अपनी ही शादी से गायब हो जाएगा। वो वृंदा के पास जाएगा और उससे शादी की बात करेगा। अंगद और वृंदा शादी कर रहे होते हैं कि तभी तुलसी वहां पहुंच जाएगी। वो अंगद की हरकत पर नाराज तो होगी, लेकिन वृंदा और उसे आशीर्वाद देगी।

शांति निकेतन छोड़कर जाएगी तुलसी?

सीरियल से जुड़े अपडेट्स देने वाली साइट serialgossip.com की मानें तो अंगद की हरकत पर मिहिर अपना आपा खो देगा। वो तुलसी से पहले से ही नाराज है। उसे जैसे ही पता चलेगा कि तुलसी को पहले से ये सब पता था, वो बहुत ज्यादा नाराज हो जाएगा। वो तुलसी को कहेगा कि वो शांति निकेतन छोड़कर जा सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी की बातों से नाराज तुलसी उसका घर छोड़कर चली जाएगी?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।