
KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी को लगेगा झटका, मिहिर और नोयोना की तस्वीर देख उड़ेंगे होश
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब तुलसी के सामने नोयोना और मिहिर का सच आएगा। उसके सामने मिहिर और नोयोना की तस्वीर आएगी।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी और मिहिर के बीच चीजें ठीक हो रही हैं। मिहिर को एहसास हो गया है कि रणविजय के मामले में तुलसी सही थी। तुलसी और मिहिर की चीजें ठीक होने से नोयोना को काफी बुरा लग रहा है। अब नोयोना अपनी जान लेने की कोशिश करेगी। वहीं, तुलसी के सामने मिहिर और नोयोना का सच भी सामने आएगा।
नोयोना करेगी सुसाइड की कोशिश
तुलसी और मिहिर को साथ में देखने के बाद नोयोना बुरी तरह टूट जाती है। उसे लगने लगता है कि मिहिर उसे कभी नहीं मिलेगा। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नोयोना सुसाइड करने की कोशिश करेगी। मिहिर दरवाजा तोड़कर अंदर आएगा। नोयोना को वो ऐसा करने से रोकेगा।
तुलसी के सामने आएगा मिहिर और नोयोना का सच
वहीं, वो जासूस तुलसी को नोयोना और मिहिर की तस्वीर भेजेगा। उस तस्वीर में नोयोना और मिहिर को साथ देख तुलसी को झटका लगेगा। उस तस्वीर से तुलसी के सामने मिहिर और नोयोना का सच आएगा। अब मिहिर के जीवन में एक बड़ा तूफान आनेवाला है।
परी ने घरवालों को दी धमकी
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी के साथ मिलकर अब मिहिर रणविजय की सच्चाई परी के सामने लाने की कोशिश करेगा। परी ने सभी घरवालों को धमकी दी है कि अगर उसकी शादी रणविजय से नहीं हुई तो वो सुसाइड कर लेगी। परी की धमकी से घरवाले डर जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कैसे तुलसी और मिहिर रणविजय की सच्चाई सामने लाएंगे।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




