
KSBKBT 2 Spoiler: परी की हरकत पर हैरान घरवाले, सवालों के घेरे में नोयोना
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए शॉकिंग ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो के लेटेस्ट एपसोड में आप देखेंगे कि वीरानी हाउस में मेहमान होंगे और घर से तुलसी और मिहिर गायब होंगे। घर में हर कोई सोच रहा है कि आखिर वो दोनों कहां चले गए हैं।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर और नोयोना का सच तुलसी के सामने आ चुका है। तुलसी को जैसे ही नोयोना और मिहिर के बारे में पता चलता है वो हैरान रह जाती है। तुलसी अपना ही घर छोड़कर चली जाती है। उधर मिहिर भी नोयोना को छोड़ तुलसी के पीछे-पीछे जाता है। हालांकि, मिहिर तुलसी को कहीं ढूंढ नहीं पाता है। शो के आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी को ढूंढने के लिए मिहिर पुलिस स्टेशन जाएगा।
परी-रणविजय की शादी
इधर परी अपने घरवालों को हैरान कर देगी। मिहिर और तुलसी कहीं चले गए हैं। परी अपने कमरे में मिहिर का इंतजार कर रही होती है कि तभी रणविजय उसे फिर से एक बार अपनी बातों में फंसा लेता है। परी रणविजय से शादी करने का फैसाल कर लेती है।
घरवालों के खिलाफ हुई परी
परी को उसके घरवाले रोकने की कोशिश करते हैं। वो उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि तुलसी और मिहिर अभी घर पर नहीं हैं, और उसे ये शादी अभी नहीं करनी चाहिए, लेकिन परी किसी की कोई भी बात नहीं सुनती है। अंगद अपने माता-पिता को ढूंढने के लिए निकल जाता है।
हेमंत ने किया नोयोना से सवाल
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि घरवाले परेशान होंगे कि आखिर तुलसी और मिहिर कहां चले गए हैं। हेमंत को नोयोना पर शक होता है। वो नोयोना से पूछता है कि मिहिर और तुलसी के घर में नहीं होने की वजह कहीं वो तो नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या घर में सभी को पता चलेगी मिहिर की हरकत?

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




