Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming spoiler Noina Prepares Divorce papers tulsi mihir star plus
KSBKBT: तुलसी और मिहिर को अलग करेगी नोयोना, दोनों तक पहुंचाए तलाक के पेपर्स

KSBKBT: तुलसी और मिहिर को अलग करेगी नोयोना, दोनों तक पहुंचाए तलाक के पेपर्स

संक्षेप:

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी और मिहिर साथ में काम करने लगे हैं। इस बीच नोयोना ने दोनों को अलग करने की तैयारी भी कर ली है। नोयोना मिहिर और तुलसी के लिए तलाक के पेपर्स तैयार 

Feb 05, 2026 11:02 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी और मिहिर अब साथ में काम करेंगे। तुलसी मिहिर की फैक्ट्री में पूजा करती है। इस बात पर नोयोना मिहिर से पूछती है कि तुलसी को इतनी वैल्यू क्यों दी जा रही है। मिहिर नोयोना को कहता कि वहां पर सलोनी है इस वजह से तुलसी ने पूजा की। तुलसी के पूजा करते ही घर के बाकी लोग बहुत ज्यादा खुश होते हैं। बस नोयोना की बहन को बुरा लगता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नोयोना को हुई तुलसी से जलन

तुलसी जब पूजा कर रही होती है तब नोयोना की बहन मिहिर और नोयोना के पास जाती है। वो पूछती है कि अब पूजा हो गई है। रिबन काट लेते हैं। फिर नोयोना की बहन मिहिर से पूछती है कि रिबन कौन काटेगा। मिहिर नाम ही सोच रहा होता है कि तभी नोयोना की बहन कहती है कि दीदी भी बिजनेस का हिस्सा हैं, तो वो भी रिबन काट सकती हैं। इसके बाद नोयोना रिबन काटती है।

तुलसी को शांतिनिकेतन वापस ले जाने आई नोयोना

वहीं, सलोनी के अचानक मुंबई आ जाने से हर कोई हैरान है। सलोनी घर में आकर तुलसी के बारे में पूछती है, घरवाले उससे कह देते हैं कि वो मंदिर गई है। इसके बाद नोयोना तुलसी से चॉल में मिलने जाती है। वो तुलसी से कहती है कि उसे उसके साथ शांतिनिकेतन चलना होगा।

तुलसी ने नोयोना को दिया जवाब

तुलसी नोयोना को मना कर देती है। वो कहती है कि सूरत तक ठीक था। लेकिन वो कभी भी शांतिनिकेतन वापस नहीं आएगी। इस बात पर नोयोना उसे ताना देती है। वो कहती है कि उसे लगा था कि सब अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन तुलसी तुम वहीं अटकी है। हालांकि, तुलसी नोयोना को बराबर से जवाब देती है।

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नोयोना तुलसी और मिहिर के लिए तलाक के पेपर्स तैयार करवाएगी। वो तुलसी और मिहिर को ये पेपर्स भिजवाएगी। मिहिर वो पेपेर्स देखकर हैरान रह जाएगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।