KSBKBT 2: रणविजय का जानलेवा प्लान, मिहिर और तुलसी के साथ फैक्ट्री में होगा बड़ा हादसा

Feb 07, 2026 11:58 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि रणविजय तुलसी को मारने का खतरनाक प्लान बनाएगा। इस खतरनाक प्लान में उसका दोस्त सुहास उसका साथ देगा। हालांकि, तुलसी को बचाने के लिए मिहिर वहां होगा। 

KSBKBT 2: रणविजय का जानलेवा प्लान, मिहिर और तुलसी के साथ फैक्ट्री में होगा बड़ा हादसा

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी और मिहिर ने साथ काम शुरू कर दिया है। वहीं, नोयोना ने इस बीच मिहिर और तुलसी के तलाक के पेपर भी तैयार करा लिए हैं। नोयोना को लग रहा होता है कि वो 6 साल बाद मिहिर और तुलसी को अलग कर पाएगी, लेकिन मिहिर नहीं चाहता कि वो तुलसी को तलाक दे। वो नोयोना को ये नहीं दिखा पा रहा है।

मिहिर ने तुलसी से की तलाक न लेने का अनुरोध

तुलसी को तलाक न देना पड़े इसलिए मिहिर एक चाल चलता है। वो तुलसी के पास जाता है और कहता है कि वो अदालत में तलाक देने से मना कर दे। तुलसी मिहिर से कहती है कि जब वो लोग साथ नहीं रह रहे हैं तो वो तलाक के लिए क्यों मना कर रहा है? मिहिर कहता है कि वो अपने बच्चों के लिए ऐसा कह रहा है।

मिहिर तुलसी को समझाता है कि तलाक से उन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन उनके बच्चों के जीवन पर बहुत असर पड़ेगा। वो कहता है कि अगर उनका तलाक हुआ तो ये खबर मीडिया में फैलेगी और फिर बापजी को भी ये पता चल जाएगा। वो कहता है कि अगर ऐसा होगा तो सलोनी और देव की शादी भी टूट जाएगी।

कोर्ट में तलाक लेने से मुकर गई तुलसी

तुलसी मिहिर की बातों में आ जाती है। कोर्ट में जब तलाक के लिए आते हैं, तुलसी वहां कहती है कि उसे तलाक नहीं चाहिए। वो कुछ वक्त लेना चाहती है इसके लिए। नोयोना को ये सुनकर झटका लगता है। कोर्ट से घर पहुंचकर मिहिर नोयोना को ऐसा दिखाता है कि तुलसी के तलाक न लेने के फैसले से वो बहुत तकलीफ में हैं। नोयोना उसे समझाती है कि बस 6 महीने का इंतजार है इसके बाद वो तलाक ले सकता है। हालांकि, नोयोना इस बात से बिल्कुल अनजान है कि तलाक न लेने की बात उसने ही तुलसी के मन में डाली है।

तुलसी-मिहिर के साथ बड़ा हादसा

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय सुहास के साथ मिलकर तुलसी को मारने का प्लान बनाएगा। फैक्ट्री में मिहिर और तुलसी के साथ बड़ा हादसा होगा। सुहास फैक्ट्री में जाकर एक भारी से बक्से जैसी चीज की रस्सी काट देगा। वो भारी चीज तुलसी के ऊपर गिरने वाली होती है, लेकिन मिहिर तुलसी को धक्का दे देता है और खुद हादसे का शिकार हो जाता हैय़

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।