Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Alert Vrinda s Mother Irks Mihir Tusli Tensed Star Plus Serial
KSBKBT 2: वृंदा की मां ने की ऐसी हरकत की फूटा मिहिर का गुस्सा, तुलसी को हुई टेंशन

KSBKBT 2: वृंदा की मां ने की ऐसी हरकत की फूटा मिहिर का गुस्सा, तुलसी को हुई टेंशन

संक्षेप:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी को वृंदा और अंगद के प्यार के बारे में पता चल गया है। इस बीच वृंदा की मां की हरकत मिहिर को गुस्सा दिलाएगी। वो घर पर आकर हेमंत, शोभा और तुलसी के सामने वृंदा के परिवार को बुरा-भला कहेगा। 

Nov 14, 2025 12:20 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी को अंगद और वृंदा के प्यार के बारे में पता चल गया है। अंगद इसके बाद तुलसी को मिताली के बारे में पूरा सच बताता है। सच जानने के बाद भी तुलसी अंगद से कहती है कि उसका और वृंदा का रिश्ता तभी आगे बढ़ सकता है जब मिताली खुद सामने से रिश्ता तोड़ेगी। इधर, वृंदा की मां को भी अंगद के बारे में पता चल जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृंदा की मां के सामने आया सच

वृंदा की मां को जैसे ही पता चलता है कि अंगद और वृंदा एक दूसरे को पसंद करते हैं वो खुश हो जाती है। उसके मन में अंगद के पैसों का लालच आ जाता है। इसके बाद अगले दिन वृंदा की मां एक ज्वेलरी की दुकान पर जाती है। वो वहां से एक महंगा गले का सेट खरीदती है और कहती है कि मिहिर उसके पैसे देगा। वो दुकानदार को कहती है कि मिहिर उसका समधी है।

वृंदा की मां की हरकत पर भड़का मिहिर

मिहिर जब अपनी शॉपिंग करके उस दुकान से जा रहा होता है, उसे वृंदा की मां की हरकत का पता चलता है। वो इस बात पर भड़क जाता है। वो कहता है कि वो वृंदा की मां पर केस करेगा। वो वृंदा की मां की खरीददारी के पैसे देने से मना कर देता है।

तुलसी को हुई टेंशन

इसके बाद मिहिर जब घर जाता है वो वृंदा की सास पर अपनी नाराजगी जताता है। वो तुलसी, हेमंत और शोभा को बताता है कि वृंदा की मां ने क्या किया। इसके बाद तुलसी परेशान हो जाती है। वो सोचती है कि वृंदा की मां ने ऐसा क्यों किया। वो सोच में पड़ जाती है कि क्या वृंदा की मां को भी अंगद और वृंदा के रिश्ते के बारे में पता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।