Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Alert Tulsi to expose Rannvijay hire detactive to save pari star plus
KSBKBT 2 Spoiler: रणविजय का सच सामने लाएगी तुलसी, परी को बचाने के लिए लिया ये फैसला

KSBKBT 2 Spoiler: रणविजय का सच सामने लाएगी तुलसी, परी को बचाने के लिए लिया ये फैसला

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि रणविजय की सच्चाई का पता लगाने के लिए तुलसी एक जासूस को हायर करेगी। अब जल्द ही मिहिर के सामने रणविजय की सच्चाई आ सकती है। 

Nov 27, 2025 10:33 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब तक आपने देखा कि तुलसी मिहिर को मनाने की कोशिश कर रही है। वो मिहिर के साथ डिनर पर भी जाती है, लेकिन मिहिर को जो उसने नोयोना के साथ किया उसका पछतावा है। वो उसी सोच में डूबा रहता है। तुलसी को लगता है कि मिहिर उससे बहुत नाराज है। वहीं, घर आने के बाद तुलसी मिहिर और नोयोना की एक बार फिर दोस्ती कराने की कोशिश करती है। मिहिर नोयोना को घर में देखकर हैरान रह जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुलसी ने कराई नोयोना और मिहिर की दोस्ती

तुलसी नोयोना को घर में लेकर आती है ताकि वो मिहिर और नोयोना की वापस से दोस्ती कराना चाहती है। वो नोयोना और मिहिर को कहती है कि उन्हें आपस में दोस्ती करनी चाहिए। इधर नोयोना मिहिर की अच्छाई का फायदा उठाना चाहती है। इसलिए ही उसने शादी करने का फैसला लिया है। वो मिहिर को एहसास दिलाएगी कि उसकी वजह से वो कितने बुरे व्यक्ति से शादी कर रही है।

अंगद को मिली नौकरी

इधर अंगद को वेटर की नौकरी मिल गई है। वो इस बात से काफी खुश होता है। वो वृंदा को भी नौकरी के बारे में बताएगा। वृंदा को जब पता चलता है कि अंगद को वेटर की नौकरी मिली है, वो थोड़ा हताश हो जाती है। हालांकि,अंगद उसे कहता है कि वो बहुत खुश है। उसे बहुत अच्छा लग रहा है। ये सुनकर वृंदा भी राहत की सांस लेती है।

जासूस को हायर करेगी तुलसी

अंगद को जैसे ही पता चलता है कि रणविजय का क्या प्लान है। वो हैरान रह जाता है। अब आप देखेंगे कि वो ऋतिक को पूरा सच बताएगा। वो ऋतिक को बताएगा कि रणविजय का प्लान क्या है। वहीं, रणविजय की सच्चाई पता लगाने के लिए शोभा तुलसी को जासूस हायर करने का आइडिया देती है। पहले तो तुलसी उसे टालने की कोशिश करती है, लेकिन फिर अपनी बेटी को रणविजय से बचाने के लिए वो जासूस हायर करने के लिए मान जाती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।