
KSBKBT 2: अंगद को चॉल में रहने का तुलसी ने दिया सुझाव, वृंदा की मां को लगा झटका
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी के जीवन में बहुत बड़ा तूफान आनेवाला है। मिहिर सभी लोगों से दूर जाने का फैसला लेने वाला है। इससे पहले वो तुलसी के नाम अपनी सारी प्रॉपर्टी करने वाला है।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर को लगातार ये बात खाए जा रही है कि उसने तुलसी को धोखा दिया है। इसलिए ही वो तुलसी को छोड़ने का प्लान कर रहा है। इस बारे में मिहिर सिर्फ और सर्फ अपने भाई किरण से बात कर रहा है। हेमंत भी मिहिर के किसी भी प्लान से अनजान हैं। हालांकि, मिहिर जब किरण को ये बता रहा होगा कि वो अपनी सारी प्रॉपर्टी तुलसी के नाम करके उससे अलग हो जाएगा, हेमंत ये बात सुन लेगा।
रणविजय ने किया परी को कॉल
इधर तुलसी अपने बेटे और बहू वृंदा से मिलने चॉल में जाएगी। रणविजय तुलसी को चॉल में देखकर हैरान रह जाएगा। वो परी को फोन करेगा। परी उससे कहेगी कि वो पता करे कि उसकी मां वहां क्या करने आई है। तुलसी को देखकर वृंदा की मां भी बहुत खुश हो जाएगी।
वृंदा और अंगद से मिलेगी तुलसी
तुलसी जैसे ही वृंदा के घर पर पहुंचेगी, वृंदा की मां को लगेगा कि वो वृंदा और अंगद को वहां से लेने आई है। वो तुलसी के सामने अपनी परेशानियां बताने लगेगी। वो दिखाएगी कि अंगद के आने से वो खुश है और उसे कोई समस्या नहीं है। तुलसी मालती की बातें सुनकर कहेगी कि वो अंगद से अकेले में बात करना चाहती है।
अंगद से क्या बोली तुलसी
तुलसी अंगद को अलग से लेकर जाती है। तुलसी अंगद से कहती है कि उसने अपने पिता का दिल दुखाया है। इसके बाद अंगद तुलसी को अपने चॉल के जीवन के बारे में बताने लगता है। तुलसी जैसे ही देखती है कि अंगद चॉल में रहकर जीवन के बारे में काफी कुछ सीख रहा है, वो अंगद से कहेगी कि वो चॉल में ही रहे और घर वापस तभी लौटे जब वो कुछ बन जाए। तुलसी का फैसला सुन वृंदा की मां और भाभी को झटका लगता है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




