Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Alert Tulsi Reaches Noina Shocked to see Mihir at her place star plus
KSBKBT 2 Spoiler: नोयोना के घर पहुंची तुलसी, मिहिर के उड़े होश

KSBKBT 2 Spoiler: नोयोना के घर पहुंची तुलसी, मिहिर के उड़े होश

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल में तुलसी और मिहिर के रिश्ते पर खतरा मंडरा रहा है। नोयोना ने मिहिर को पाने की जिद्द हासिल कर ली है। 

Dec 07, 2025 10:46 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर तुलसी से झूठ बोलकर नोयोना को बचाने जाता है। तुलसी को मिहिर पर शक हो जाता है। अब मिहिर के पीछे-पीछे तुलसी नोयोना के घर जाने के लिए निकलेगी। तुलसी को नोयोना के घर पर देखकर मिहिर हैरान रह जाता है, लेकिन नोयोना उस वक्त पूरा मामला संभाल लेती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नोयोना के घर पहुंचे मिहिर और रमन

मिहिर नोयोना को छोड़ने उसके घर जाता है।घर में नोयोना और मिहिर के बीच जबरदस्त बहर होती है। नोयोना को ढूंढते-ढूंढते रमन भी वहां आ जाता है। वो मिहिर और नोयोना को लड़ते हुए सुन लेता है। वो नोयोना की बहन से लड़ने लगता है। रमन की आवाज सुनकर मिहिर और नोयोना बाहर आते हैं।

तुलसी भी आई नोयोना के घर

नोयोना और मिहिर को देख रमन और ज्यादा भड़क जाता है। वो नोयोना और मिहिर से सवाल करता है। इतने में तुलसी वहां आ जाती है। रमन तुलसी को देखकर मिहिर और नोयोना को ताने मारता है। मिहिर को नोयोना के घर पर देखकर तुलसी हैरान रह जाती है।

मिहिर ने मांगी माफी

तुलसी मिहिर से वहां से चलने के लिए कहती है। जब तुलसी और मिहिर घर जाने वाले होते हैं, मिहिर तुलसी से माफी मांगता है। तुलसी कहती है कि वो डर गई थी और उसके मन में अजीब ख्याल आ रहे थे। तुलसी को लेकर मिहिर बहुत बुरा महसूस कर रहा है। वो नोयोना से कहता है कि वो तुलसी के लिए ही तुलसी को छोड़ना चाहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या होगा जब तुलसी के सामने आएगी सच्चाई।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।