Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Alert Suhas Takes Revenge from Angad after vrinda episode
अंगद से अपनी बेइज्जती का बदला लेगा सुहास, खतरे में मिहिर-नोयोना की जान

अंगद से अपनी बेइज्जती का बदला लेगा सुहास, खतरे में मिहिर-नोयोना की जान

संक्षेप: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद वृंदा को सुहास से बचाता है। अब सुहास अंगद से बदला लेगा। इस वजह से नोयोना और मिहिर खतरनाक मुसीबत में फंस जाएंगे। 

Sat, 1 Nov 2025 12:47 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि अंगद वृंदा को सुहास से बचाता है। सुहास वृंदा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। अंगद उस कमरे में पहुंचकर उसे बचाता है। हालांकि, अंगद और सुहास की लड़ाई में वृंदा नहीं पड़ती है और सुहास के साथ वहां से चली जाती है। सुहाल चॉल में पहुंचकर ड्रामा करता है। वो वृंदा को सबके सामने बेइज्जत करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुहास से टूटी वृंदा की शादी

चॉल में सुहास की बदतमीजी पर वृंदा का भाई काफी नाराज हो जाता है। वो सुहास की पिटाई करता है। इसके बाद वृंदा सभी को सच बताती है। सुहासकी हरकतों के बारे में पता चलते ही वृंदा की मां भी सुहास को थप्पड़ जड़ती है। वो सुहास से वृंदा की शादी तोड़ देती है।

मिताली की हरकत देख परेशान हुआ अंगद

इधर रेस्तरां में मिताली की दूसरी पर्सनालिटी बाहर निकलकर आती है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक भूत वाला ट्रैक शुरू हुआ था। अब अंगद के सामने मिताली की वो भूत वाली पर्सनालिटी सामने आती है। अंगद को कुछ समझ नहीं आता है। वो अब मिताली के इस रूप का सच पता लगाने की कोशिश करेगा।

सुहास लेगा अंगद से बदला

वहीं, सुहास अंगद से बदला लेने का सोचता है। अंगद से बदला लेने के लिए सुहास मिहिर के ऑफिस में आग लगाएगा। इस घटना में मिहिर और नोयोना फंस जाएंगे। सुहास अपनी बेइज्जती का खतरनाक बदला लेगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।