
KSBKBT 2 Spoiler: मिताली को थप्पड़ जड़ेगी तुलसी, शो में शुरू होगी नई लव स्टोरी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आनेवाले एपिसोड्स में आप बड़ा ट्विस्ट देखेंगे। जो अभी दुश्मन बने बैठे हैं, जल्द ही शो में उनकी लव स्टोरी की शुरुआत होगी। पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते पर क्या होगा तुलसी का हाल?
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि अंगद और वृंदा अपनी मां तुलसी से मिल चुके हैं। वृंदा उसे बताती है कि वो मंदिर में जिन बच्चों से मिली थी वो उसी के पोता-पोति थे। तुलसी ये सब सुनकर बहुत इमोशनल हो जाती है। इसके बाद वृंदा तुलसी से उन्हें छोड़कर जाने के लिए शिकायत भी करती है। वो तुलसी को अपने साथ चॉल लेकर जाती है।
अंगद और तुलसी की मुलाकात
चॉल में तुलसी और अंगद की मुलाकात होती है। वो अपनी मां को देखकर बहुत ज्यादा भावुक हो जाता है। अपनी मां को गले लगाकर अंगद बहुत रोता है। वो कहता है कि अब वो तुलसी को कहीं जाने नहीं देगा।
वैष्णवी से मिहिर की बातचीत
इधर मिहिर की जान-पहचान वैष्णवी और तुलसी के बाकी नए परिवार से बढ़ रही है। मिहिर उसकी स्टॉल की तारीफ करता है। मिहिर तुलसी की स्टॉल से साड़ियां पैक भी कराता है। जब वो साड़ियां पैक करा रहा होता है उसे तुलसी की याद आ जाती है।
शो में शुरू होगा नया लव ट्रैक
मिहिर और वैष्णवी की तो बात अच्छे से होती है लेकिन वैष्णवी पार्थ को पसंद नहीं करती है। हालांकि, serialgossip.com के मुताबिक, आनेवाले एपिसोड्स में पार्थ और वैष्णवी के बीच प्यार की शुरुआत हो सकती है। जो अभी दुश्मन बने बैठे हैं, वो दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में बंधेंगे।
मिताली को सबक सिखाएगी तुलसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुलसी वैष्णवी और पार्थ की लव स्टोरी को सपोर्ट करेगी। वो देखेगी कि दोनों के बीच सच में प्यार का रिश्ता है इसलिए वो इस रिश्ते का विरोध नहीं करी। इतना ही नहीं, मिताली वैष्णवी के करियर को बर्बाद करने के पीछे पड़ जाएगी। जब तुलसी को ये बात पता चलेगी, वो मिताली को एक जोरदार थप्पड़ जड़ेगी और मिताली को सबक सिखाएगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




