Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Alert Pari Mitali Tricks to trouble Angad knows reality star plus
KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी के कहने पर वृंदा के पास पहुंचा अंगद, क्या मिताली के सामने आएगी ये बात

KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी के कहने पर वृंदा के पास पहुंचा अंगद, क्या मिताली के सामने आएगी ये बात

संक्षेप: क्योंकि सास भी बी कभी बहू थी 2 में परी और मिताली मिलकर वृंदा को फंसाने की कोशिश करती हैं। अंगद के सामने मिताली की हरकत आएगी, लेकिन इस बारे में वो कुछ ज्यादा सोचेंगा नहीं। वहीं, तुलसी के कहने पर अंगद वृंदा के चॉल में जाएगा। 

Thu, 16 Oct 2025 11:02 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि अंगद और मिताली की शादी फिक्स हो गई है। वहीं, वृंदा की मां तुलसी से बताती है कि अंगद की वीडियो की वजह से वृंदा का रिश्ता टूट गया है। इस बारे में तुलसी अंगद से बात करती है। अंगद बोलता है कि अच्छा है कि वृंदा की शादी नहीं हो रही है। सुहास अच्छा लड़का भी नहीं है। हालांकि, तुलसी के समझाने के बाद अंगद वृंदा के चॉल में जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वृंदा के चॉल पहुंचा अंगद

वृंदा के चॉल में अंगद जैसी ही जाता है, सब अंगद और वृंदा को सुनाने लगते हैं। इतनी हलचल के बीच सुहास भी बाहर आता है। वो भी अंगद पर सवाल उठाता है। अंगद सुहास से बात नहीं करना चाहता है। वो वृंदा से बात करना चाहता है, लेकिन वृंदा की मां भी अंगद को रोक देती है।

सुहास को मनाएगा अंगद

इसके बाद अंगद सबको बताएगा कि उसके और वृंदा के बीच कुछ भी नहीं है। कोई भी अंगद की बात नहीं मानता है। इसके बाद अंगद बार-बार लोगों तो समझाता है कि उसका और वृंदा का कुछ भी नहीं है। वो सुहास से भी वृंदा से शादी करने के लिए कहता है।

मिताली के सामने आएगा सच

सुहास अंगद के सामने बहुत ड्रामा करता है। वो कहता है कि वो वृंदा से तभी शादी करेगा जब उसे दहेज मिलेगा। अंगद ये सब जानकर बहुत गुस्सा होता है, लेकिन वो कुछ भी नहीं कह पाता है। वहीं, परी और मिताली इस बात से अनजान हैं कि अंगद तुलसी के कहने पर वृंदा के चॉल में गया था। देखना दिलचस्प होगा कि क्या होगा जब मिताली को ये बात पता चलेगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।