
KSBKBT: तुलसी के आते ही बदले मिहिर के तेवर, मिताली और नोयोना को ऐसे सिखाएगा सबक
KSBKBT 2 Latest Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी की घर वापसी से मिताली और नोयोना को झटका लगने वाला है। इतना ही नहीं, मिहिर का एक और निर्णय मिताली और नोयोना को परेशान करनेवाला है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी अपने बच्चों के लिए एक बार फिर वीरानी हाउस जाएगी। ऋतिक अपनी मां से नाराज है, लेकिन तुलसी वीरानी परिवार के लिए ऋतिक की नाराजगी सहते हुए उस घर में रहेगी। मिहिर तुलसी को खुद लेने आएगा। इस बात से नोयोना और मिताली को झटका लगने वाला है। मिताली जो अब तक ऋतिक को परेशान कर रही थी, तुलसी उसे सबक सिखाएगी। वहीं, नोयोना जो घर पर राज कर रही थी वो भी अब तुलसी के आने से परेशान होने वाली है।
वीरानी बिजनेस की बॉस बनेगी तुलसी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़े अरडेट्स देने वाले प्लेटफॉर्म serialgossip.com के मुताबिक, तुलसी न सिर्फ घर में वापसी करेगी, लेकिन मिहिर तुलसी को वीरानी बिजनेस का सीईओ भी बना देगा। तुलसी के सीईओ बनाने के लिए नोयोना और मिताली मिहिर को मना करेंगी, लेकिन मिहिर उनकी एक भी नहीं सुनेगा।
तुलसी को देख निकलेंगे परी के आंसू, क्या रणविजय का सच आएगा सामने?
तुलसी के घर आने से वीरानी हाउस में एक बार फिर बहुत सी चीजें बदलेंगी। परी भी अपनी मां को सामने देखकर बेहद इमोशनल हो जाएगी। परी को अपनी गलतियों का एहसास हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी के आने से परी रणविजय की सच्चाई सबके सामने लाएगी?
अंगद ने रणविजय के खिलाफ चली चाल, शांतिनिकेतन से बाहर होगा रणविजय?
तुलसी भी सालों बाद शांतिनिकेतन लौटेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंगद ने भी रणविजय को सबक सिखाने के लिए ऋतिक से नकली लड़ाई की है। वो रणविजय के प्लान को जानता है और अब रणविजय का प्लेन फेल करने के लिए अंगद ने भी एक चाल चली है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




