Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Alert Distress Mihir to take Tulsi Help to save virani empire
KSBKBT 2 Spoiler: खतरे में वीरानी बिजनेस, तुलसी से मदद मांगेगा मिहिर

KSBKBT 2 Spoiler: खतरे में वीरानी बिजनेस, तुलसी से मदद मांगेगा मिहिर

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि 6 साल से अलग रह रहे मिहिर और तुलसी जल्द आमने-सामने होंगे। मिहिर अब अपने बिजनेस के लिए तुलसी की मदद मांगेगा।  

Dec 24, 2025 03:33 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि वीरानी हाउस में सबकुछ उथल-पुथल हो गया है। हर किसी को अब तुलसी की कमी खल रही है। तुलसी की बेटी परी को भी अपनी गलतियों का एहसास हो गया है। वो चाहती है कि तुलसी वापस आ जाए।परी की जिंदगी में बहुत मुश्किलें आ गई हैं। रणविजय से शादी करके उसकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई है। वो परी के साथ मारपीट करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिहिर की हरकतों से परेशान हुई नोयोना

इधर नोयोना अब मिहिर से परेशान हो रही है। मिहिर की हरकतें ऐसी हो गई हैं कि नोयोना को लग रहा है कि अब मिहिर के साथ होने के बाद भी वो खुश नहीं है। नोयोना चाहती है कि मिहिर और तुलसी का तलाक हो जाए, लेकिन क्योंकि तुलसी का कुछ पता नहीं है। पिछले 6 साल से मिहिर और तुलसी का तलाक नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें:फिर मिलेंगी मिहिर-तुलसी की राहें, लेकिन इस बार नोयोना भी होगी साथ

खतरे में मिहिर वीरानी का बिजनेस

मिहिर का वीरानी बिजनेस भी मुश्किल में है। इन्वेस्टर्स को मिहिर के कंपनी के कपड़े अब पसंद नहीं आ रहे हैं। वो मिहिर और नोयोना से कहते हैं कि मार्केट में हैंडलूम के कपड़ो की मांग है और उनके कपड़े इस डिमांड को मीट नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:तुलसी से तलाक, नोयोना से शादी करेगा मिहिर, परी को हुआ अपनी गलती का अहसास

तुलसी और मिहिर होंगे आमने-सामने, नोयोना को लगेगा झटका

अपने बिजनेस के सिलसिले में अब मिहिर, नोयोना और ऋतिक अब कच्छ जाएंगे। नोयोना वहां तुलसी को देखेगी। 6 साल बाद एक बार फिर मिहिर, नोयोना और तुलसी की मुलाकात होगी। serialgossip.com की मानें तो मिहिर को पता चलेगा कि तुलसी ने भी एक सफल कपड़े का कारोबार चला रही है। वो वीरानी बिजनेस को बचाने के लिए तुलसी से मदद मांगेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी मिहिर की मदद करेगी?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।