
KSBKBT 2 Spoiler: मिताली पर फूटा अंगद का गुस्सा, हैरान रह गए मिहिर और तुलसी
संक्षेप: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि अंगद मिताली से रिश्ता खत्म कर देगा। वो मिताली की हरकत से बहुत नाराज होगा। वो मिहिर से भी साफ करेगा कि वो मिताली के साथ नहीं रह पाएगा। मिहिर ये बात जानकर हैरान रह जाएगा।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी के कहने पर अंगद वृंदा के घर जाएगा। वहां, वो वृंदा के घरवालों को बताएगा उन दोनों के बीच कुछ भी नहीं है। वृंदा के घर पर अंगद को पता चलता है कि ये सारा नाटक मिताली की हरकत की वजह से होता है। अंगद गुस्से में घर आता है। मिताली वहां पर ही मौजूद होती है।

मिताली पर फूटा अंगद का गुस्सा
मिताली अंगद को रोकती है। मिताली को सामने देखते ही अंगद का गुस्सा फूट जाता है। वो मिताली पर चिल्लाने लगता है। अंगद के चिल्लाने से मिहिर और तुलसी बाहर आते हैं। मिहिर अंगद को डांटता है। वो पूछता है कि अंगद क्यों मिताली से तेज आवाज में बात कर रहा है।
हैरान रह गए तुलसी और मिहिर
मिहिर के सवाल पर अंगद उसे बताएगा कि मिताली ने वृंदा के चॉल पर जाकर नाटक किया और उसका रिश्ता तुड़वा दिया। वो मिहिर को ये भी बताएगा कि मिताली ने वृंदा को बिना किसी से पूछे नौकरी से निकाल दिया। मिहिर और तुलसी ये सब बातें सुनकर हैरान रह जाएंगे। मिहिर फिर भी अंगद को समझाएगा कि वो मिताली से आराम से बात करे।
अंगद ने सुनाया अपना फैसला
अंगद इतने गुस्से में होगा कि वो मिहिर से कहेगा कि वो मिताली के साथ अपनी सगाई तोड़ रहा है। वो मिताली के साथ शादी नहीं कर सकता है। नोयोना भी अंगद को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अंगद किसी की बात नहीं सुनता है। वो साफ कर देता है कि वो मिताली से शादी नहीं करेगा।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




