
KSBKBT 2: परी की शादी में बवाल, पुलिस ने वीरेन को किया गिरफ्तार
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी ने मिहिर को वीरेन के खिलाफ सबूत दिखा दिए हैं। हालांकि, मिहिर नहीं चाहता है कि पुलिस शादी वाले दिन वीरेन को गिरफ्तार करे। साथ ही, वो तुलसी को भी धमकी देता है।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी ने वो पेनड्राइव पा ली है जिसमें वीरेन के खिलाफ सबूत हैं। तुलसी वृंदा के घर से वो पेन ड्राइव लाकर मिहिर और हेमंत को दिखाती है। हेमंत एसपी को भी अपने घर बुलाता है। उन्हीं के सामने वो वीडियो देखी जाती है। वीडियो देखकर मिहिर हैरान रह जाता है। हालांकि, वो एसपी से कहता है कि वो आज परी की शादी के दिन कुछ नहीं करेंगे। एसपी साहब वहां से चले जाते हैं।

तुलसी ने मिहिर को दिखाया सबूत
उनके जाने के बाद मिहिर तुलसी पर भड़क जाता है। वो तुलसी से कहता है कि वो आज के दिन कुछ नहीं करेगी। वो तुलसी से कहता है कि अगर परी की शादी टूटी तो उस घर में एक दूसरी भी शादी टूटेगी। मिहिर की बात सुनकर तुलसी डर जाएगी और पुलिस को नहीं बुलाएगी।
वीरेन की हुई गिरफ्तारी
परी और अजय के जब फेरे हो रहे होते हैं, उसी वक्त वहां पुलिस आ जाती है। वो वीरेन को गिरफ्तार कर के ले जाती है। वीरेन की गरिफ्तारी से अजय का परिवार बहुत गुस्सा हो जाता है। अजय की मां शादी तोड़ने की धमकी देती है। मिहिर उन्हें समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कोई बात नहीं सुनती हैं।
अजय ने कराया वीरेन को गिरफ्तार
अजय की मां की धमकी से तुलसी नहीं डरती है। वो कहती है कि अगर उन्हें शादी तोड़नी है तो तोड़ सकते हैं। वो भी ऐसे घर में अपने बेटी को नहीं भेजना चाहती हैं। तुलसी बताती है कि पुलिस को उसने नहीं बुलाया है। मिहिर जब पूछता है कि पुलिस को किसने बुलाया है? तब अजय बोलता है कि पुलिस को उसने बुलाया है। अजय के इस काम से तुलसी बहुत खुश हो जाती है और वो खुशी-खुशी परी और अजय की शादी के लिए मान जाती है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




